» उत्तर प्रदेश
महाकुंभ हादसा : घायल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी, बोले- घबराना मत सब ठीक हो जाएगा
Go Back | Yugvarta , Feb 01, 2025 10:43 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mahakumbh Nagar : 
महाकुम्भ नगर, 01 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद मुख्यमंत्री दौरे के समापन से पूर्व स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने पहुंचे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से उनका हाल चाल लिया और इलाज के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टर्स से भी घायलों की विस्तृत रिपोर्ट ली और सभी को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। घायलों से व्यक्तिगत बातचीत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार को सभी श्रद्धालुओं की चिंता है। उनके इलाज और अन्य व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने एक महिला श्रद्धालु से कहा कि घबराना मत सब ठीक हो जाएगा। मालूम हो कि मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के दौरान संगम नोज पर घटी घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुरुवार को चीफ सेक्रेट्री और डीजीपी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।

घायलों का किया जा रहा समुचित इलाज-
एसआरएन अस्पताल में मुख्यमंत्री ने घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। साथ ही उन्होंने डॉक्टर्स को इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रखने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में घायल तीर्थयात्रियों का समुचित इलाज किया जा रहा है और पूरा प्रशासन उनकी देखरेख में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री ने एक-एक बेड पर जाकर घायल श्रद्धालुओं का हाल जाना। उन्होंने एक महिला श्रद्धालु से पूछा कि उन्हें कहां कहां चोट आई है। इसके बाद परिवार के लोग उनसे मिलने आ रहे हैं या नहीं, इसके विषय में भी जाना। इसी के साथ एक अन्य महिला श्रद्धालु के पास जाकर उन्होंने हाल चाल लिया। जब महिला श्रद्धालु ने सीएम से उन्हें छुट्टी के बाद वापस घर भेजने की व्यवस्था के लिए कहा तो सीएम ने तत्काल निर्देश दिया कि छुट्टी के बाद इन्हें इनके घर तक छुड़वाने की व्यवस्था के साथ ही अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।

कोई भी मरीज गंभीर नहीं-
मुख्यमंत्री को बताया गया कि स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती सभी श्रद्धालुओं को समुचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। अस्पताल प्रशासन पूरी तत्परता से सभी मरीजों की देखभाल कर रहा है। मरीजों के साथ आए परिजनों और श्रद्धालुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी मरीजों के परिवारजनों को सूचना दे दी गई है और अधिकांश परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। राहत की बात यह है कि कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं है। हालांकि, कुछ मरीजों को फ्रैक्चर जैसी चोटें आई हैं, जिनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में 3 से 4 सप्ताह तक का समय लग सकता है। सरकार एवं अस्पताल प्रशासन मरीजों की देखभाल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
पर्व, त्योहारों में एकता व सद्भावना का
दक्षिण कोरिया से अयोध्या पहुंचा 78 सदस्यीय
सीएम योगी ने होली से पहले ही
सीएम योगी ने यूपी पुलिस में नवचयनितों
Cultural Richness and Unity of Uttarakhand Witnessed
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3426 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1078 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1038 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(921 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(896 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(838 Views )