» उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh : किसानों के साथ की बदौलत योगी सरकार ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड
Go Back | Yugvarta , Mar 13, 2025 04:49 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
लखनऊ, 13 मार्चः अन्नदाता किसानों को योगी का साथ पसंद है। किसानों के साथ की बदौलत योगी सरकार ने धान खरीद में अपना पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले वर्ष की अपेक्षा खरीफ क्रय वर्ष 2024-25 में 3.90 लाख मीट्रिक टन अधिक धान की खरीद हुई। पिछले वर्ष 53.80 लाख मीट्रिक टन धान खरीद हुई थी, जबकि इस वर्ष यह बढ़कर 57.70 लाख मीट्रिक टन से अधिक हो गई। वहीं योगी सरकार ने 99 फीसदी से अधिक किसानों को भुगतान भी कर दिया। यह आंकड़ा 13326 करोड़ से अधिक का है। धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये व ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया था। गत वर्ष से इस वर्ष किसानों को 117 रुपये प्रति कुंतल अधिक एमएसपी दिया गया।

57 लाख 70 हजार मीट्रिक टन से अधिक हुई धान की खरीद-
वर्ष 2024-25 के लिए धान की बेतहाशा खरीद की गई। आठ लाख किसानों से 5770671.09 मीट्रिक धान की खरीद हो चुकी है। पिछले वर्ष (2023-24) तक इस अवधि तक 5380032.83 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 3.90 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद की जा चुकी है।

सरकार ने किसानों को किया 13326 करोड़ से अधिक का भुगतान-
योगी सरकार की देखरेख में धान खरीद तेजी से हुई। प्रदेश के 4339 क्रय केंद्रों पर 7,98,731 किसानों से 5770671.09 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इस एवज में सरकार द्वारा किसानों को 13326.357 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान भी कर दिया गया है। यानी किसानों को कुल 99.537 फीसदी से अधिक भुगतान किया गया है। किसानों को धान खरीद का निरंतर भुगतान किया जा रहा है।

धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये व ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल की दर से किया गया भुगतान-
सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये व ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल तय किया था। किसानों को धान की उतराई, छनाई व सफाई की मद में 20 रुपये प्रति कुंतल की दर से प्रतिपूर्ति भी की गई। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 4339 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस वर्ष बटाईदार किसानों द्वारा भी पंजीकरण-नवीनीकरण कराते हुए धान की बिक्री की गई।

पश्चिमी यूपी व पूर्वी यूपी के इन जनपदों में हुई धान खरीद-
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली अक्टूबर से 31 जनवरी तक धान खरीद हुई थी। पश्चिमी यूपी के बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, झांसी तथा लखनऊ संभाग के हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर खीरी में भी धान खरीद की गई। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से धान खरीद प्रारंभ हुई थी, जो 28 फरवरी तक चली। पूर्वी उप्र के अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन, आज़मगढ़, वाराणसी, विंध्याचल, प्रयागराज, कानपुर, चित्रकूट व लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव जनपद में सुचारू रूप से धान खरीद हुई।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
पर्व, त्योहारों में एकता व सद्भावना का
दक्षिण कोरिया से अयोध्या पहुंचा 78 सदस्यीय
सीएम योगी ने होली से पहले ही
सीएम योगी ने यूपी पुलिस में नवचयनितों
Cultural Richness and Unity of Uttarakhand Witnessed
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3427 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1079 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1038 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(922 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(897 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(838 Views )