» लाइफस्टाइल
KarwaChauth Vrat 2024: अखंड सौभाग्य का दिन, चंद्र पूजन के सही नियम, चांद को अर्घ्य देते जरूर बोले ये मंत्र
Go Back | Yugvarta , Oct 17, 2024 10:07 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
करवाचौथ के व्रत (KarwaChauth Vrat 2024) को कुछ दिन ही रह गए हैं। इस त्योहार पर सुहागिनें सोलह -श्रृंगार करती हैं, पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और करवा व्रत कथा सुनती हैं। वहीं चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना यह व्रत संपूर्ण नहीं माना जाता। चंद्रमा को अर्क (अर्घ्य) देने के बाद ही करवाचौथ का व्रत संपूर्ण होता है लेकिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के भी नियम हैं। चलिए आपको उन्हीं नियमों के बारे में बताते हैं।

करवा चौथ में चांद को अर्घ्य कैसे दिया जाता है?
करवा चौथ के दिन शाम को कथा पूजन करने के बाद शाम को कलश में चांदी का सिक्का, मिश्री, अक्षत के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। चंद्रमा को अर्घ्य देते वक्त आटे व घी का दीपक जलाएं, उस दीपक को अपनी छलनी की ओट में रखें। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें। करवाचौथ में अर्घ्य देते समय कलश में चांदी का सिक्का, थोड़ी सी मिश्री व चावल के दाने डाल कर अर्घ्य दें। फिर चंद्रमा को छलनी में देखने के बाद पति का चेहरा उस छलनी में देखें और अपनी परंपरानुसार पति के दर्शन कर हाथ से जल ग्रहण करें। चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने से ही व्रत संपूर्ण होता है।


करवा चौथ में चंद्रमा को अर्घ्य देते कौन सा मंत्र बोल सकते हैं?
सबसे पहले चांद को अर्घ्य देते समय चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। चंद्रमा के मंत्र हैं: ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:, ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:, ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम। नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम। आप चंद्र को देखते हुए अर्घ्य चढ़ाएं और उस दौरान चंद्र मंत्र ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र का जप भी कर सकते हैं। चंद्र देव से अपने पति की दीघार्यु का आशीर्वाद मांगे।

चंद्रमा को अर्घ्य देते समय चंद्रमा की रक्षा स्तुति बोल सकती हैं। चंद्रमा की स्तुति है: क्षीरोदार्णवसम्भूत आत्रेयगोत्रसमुद्भव:। गृहाणार्ध्यं शशांकेदं रोहिण्यसहितो मम ।। इस स्तुति को 5 या फिर 11 बार दोहरा सकते हैं।

चंद्रमा को अर्घ्य देते समय, ये बातें भी ध्यान में रखें
करवा चौथ पर, चंद्रमा को अर्घ्य देते समय, कलश में चांदी का सिक्का और चावल के दाने डालें। करवा चौथ पर, मिट्टी के करवे में जल और अक्षत डालकर रखें और करवे पर कलावा बांधें। अर्घ्य देने के बाद, करवे से पति को जल पिलाएं। चंद्रमा को अर्घ्य देते समय अपने पति का 5 बार नाम लें और एक सफेद फूल चंद्रमा को अर्पित करें। ज्योतिषियों के मुताबिक, सूतक-पातक और मासिक धर्म होने पर महिलाओं को चंद्रमा को अर्घ्य नहीं देना चाहिए। वहीं आप मिट्टी के करवे की जगह चांदी व किसी और धातु का बर्तन अपनी परंपरा अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

करवा चौथ 2024 कब है? | KarwaChauth Vrat 2024
पंचांग के अनुसार, इस साल 2024 में पुण्यदायी करवा चौथ का व्रत रविवार 20 अक्टूबर को रखा जाएगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Senior Journalist Dilip Sinha Dies in Tragic
CCTV Captures Man Slapping, Biting 12-Year-Old Boy
Raj Nidimoru’s Wife Shares Cryptic Post After
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड से असम तक...
“Can’t Buy Daughter’s Insulin”: Uttar Pradesh Man
Haryana School Principal Murdered by Two Students
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1002 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(494 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(477 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(421 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(412 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )