» मनोरंजन
Ranbir Kapoor की एनिमल का Mrunal Thakur ने किया सपोर्ट, कहा-पसंद है तो बढ़िया
Go Back | Yugvarta , Sep 29, 2024 09:50 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' फिल्म साल 2023 की चर्चित फिल्मों में से एक रही है। फिल्म में रणबीर के अलावा तृप्ति डिमरी के काम को भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म जहां काफी सुपरहिट साबित हुई, वहीं, इसके कुछ सीन्स पर विवाद भी हुआ था। लोगों के अलावा कई सेलिब्रेटीज ने भी फिल्म के विवादित सीन्स पर आपत्ति जताई थी। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने फिल्म का सपोर्ट किया है।


'सीतारमण' एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का सपोर्ट करते हुए रणबीर कपूर के कैरेक्टर की तारीफ की और कहा है कि इसे सेलिब्रेट किया जाना चाहिए


आईफा 2024 में शामिल हुईं मृणाल ठाकुर से जब मीडिया ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के बारे में सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने बर्फी का उदाहरण देते हुए कहा- हम समझने की जरूरत है कि यह वह किरदार है जिससे हम जुड़ रहे हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि रणबीर भी वही अभिनेता हैं जिन्होंने बर्फी का किरदार निभाया था। हम इस बात की सराहना क्यों नहीं कर सकते कि एक अभिनेता एनिमल और बर्फी जैसी भूमिकाएं कर सकता है। बस फिल्मों को सेलिब्रेट करें। अगर आपको यह पसंद है तो बढ़िया, अगर आपको यह पसंद नहीं है तो शायद अगली बार।


बता दें, आईफा अवॉर्ड 2024 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म एनिमल को दिया गया गया है। बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट मेल और फीमेल सिंगर, बेस्ट फिल्म और बेस्ट विलेन समेत 6 अवॉर्ड संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म को मिले हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ के ऊपर कारोबार किया था।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Politics News / योगी, राजनाथ सिंह और
इस साल उत्तराखण्ड का राज्य स्थापना दिवस
AAP सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में
केदारनाथ उपचुनाव में बीजेपी उतार सकती है
पाकिस्तान से रवाना हुए विदेश मंत्री जयशंकर,
हरियाणा के सीएम होंगे नायब सिंह सैनी,
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3280 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(842 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(830 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(748 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(716 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(678 Views )