» मनोरंजन
'हैरी पॉटर' अभिनेत्री मैगी स्मिथ का 89 वर्ष की आयु में निधन
Go Back | Yugvarta , Sep 28, 2024 09:51 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
ऑस्कर विजेता अभिनेत्री मैगी स्मिथ का 89 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। वह 'हैरी पॉटर' फ्रेंचाइजी की फिल्म 'डाउनटाउन ऐबी' में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
अभिनेत्री ने लंदन के चेल्सी एंड वेस्टमिंस्टर अस्पताल में अंतिम सांस ली। यह खबर उनके दोनों बेटों क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफन ने साझा की। हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

मैगी के दो बेटों द्वारा जारी बयान में कहा गया, "हम बहुत दुख के साथ डेम मैगी स्मिथ के निधन की घोषणा कर रहे हैं। शुक्रवार 27 सितंबर की सुबह अस्पताल में उनका निधन हो गया। अंतिम समय में वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ थीं। उनके दो बेटे और पांच प्यारी पोते-पोतियां हैं, जो अचानक अपनी मां और दादी के चले जाने से बेहद दुखी हैं।"

उन्होंने कहा, "चेल्सी एंड वेस्टमिंस्टर अस्पताल के शानदार स्टाफ ने उनके अंतिम दिनों में उनकी देखभाल की। हम ...आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें।"

मैगी ने 1952 में ऑक्सफोर्ड प्लेहाउस में एक स्टेज परफॉर्मर के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। बाद में, उन्होंने ब्रॉडवे पर 'न्यू फेसेज ऑफ़ 56' में अपना पेशेवर डेब्यू किया। अगले दशकों में, उन्होंने नेशनल थिएटर और रॉयल शेक्सपियर कंपनी के लिए काम करते हुए, दिग्गज अभिनेत्री जूडी डेंच के साथ सबसे प्रतिष्ठित ब्रिटिश थिएटर कलाकारों में से एक के रूप में खुद को स्थापित किया।

मैगी को नोएल कावर्ड की 'प्राइवेट लाइव्स' और टॉम स्टॉपर्ड की 'नाइट एंड डे' के लिए टोनी पुरस्कार के लिए नामांकन भी मिला और बाद में वर्ष 1990 में 'लेटिस एंड लोवेज' के लिए एक नाटक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का टोनी पुरस्कार मिला। उसी वर्ष, मैगी को महारानी एलिजाबेथ द्वारा नाइट की उपाधि दी गई और आधिकारिक तौर पर उन्हें 'डेम' (ब्रिटिश सम्मान प्रणाली और अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्रों में महिलाओं को दी जाने वाली एक सम्मानजनक उपाधि) से नवाजा गया।

उन्होंने 1969 में 'द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और 'कैलिफोर्निया स्वीट' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार जीता। उन्हें स्टुअर्ट बर्ज द्वारा निर्देशित 1965 की कल्ट क्लासिक 'ओथेलो' के लिए भी नामांकित किया गया था।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Politics News / योगी, राजनाथ सिंह और
इस साल उत्तराखण्ड का राज्य स्थापना दिवस
AAP सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में
केदारनाथ उपचुनाव में बीजेपी उतार सकती है
पाकिस्तान से रवाना हुए विदेश मंत्री जयशंकर,
हरियाणा के सीएम होंगे नायब सिंह सैनी,
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3281 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(842 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(830 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(748 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(716 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(678 Views )