» उत्तर प्रदेश
Afzal Ansari / गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ FIR, गांजा को लेकर दिया था बयान
Go Back | Yugvarta , Sep 29, 2024 08:44 PM
0 Comments


0 times    0 times   

Lucknow :  Afzal Ansari: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के एक बयान के चलते उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला गोरा बाजार चौकी के इंचार्ज राजकुमार शुक्ला की शिकायत पर दर्ज हुआ है। अफजाल अंसारी ने हाल ही में गांजा को वैध करने की मांग उठाई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ धारा 353 (3) बीएनएस 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
अफजाल अंसारी का विवादास्पद बयान
सांसद अफजाल अंसारी ने अपने बयान में कहा था कि "गांजे को वैधता दी जानी चाहिए। लाखों लोग खुले आम गांजा पीते हैं। धार्मिक आयोजनों में इसे भगवान

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी पर गांजा वैध करने के बयान के चलते मुकदमा दर्ज किया गया है। गोरा बाजार चौकी के इंचार्ज राजकुमार शुक्ला ने यह FIR दर्ज की

का प्रसाद माना जाता है।" उनके इस बयान का साधु-संतों के बीच तीव्र विरोध हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कुंभ के दौरान गांजे को भेजा जाए, तो वह आसानी से खप जाएगा। उनका तर्क था कि जब भगवान शंकर के प्रसाद भांग पर लाइसेंस मिलता है, तो गांजे पर क्यों नहीं?
साधु-संतों की प्रतिक्रिया
अफजाल अंसारी के बयान ने साधु-संतों में आक्रोश पैदा कर दिया है। अखिल भारतीय संत समिति के स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा, "सांसद का यह बयान अमर्यादित है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजन के बारे में ऐसी टिप्पणी करना अनुचित है।" उज्जैन के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद महाराज ने भी उनके बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, "उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।"
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
हर घर से निकले खिलाड़ी, तब बनेगा
देवभूमि (UK) के स्कूलों में अब गीता
उत्तराखंड : एक जून से पर्यटकों के
India Lost Jets Due to Tactical Errors
Tej Pratap Yadav News : तेज प्रताप
All-Party Indian Delegation Reaches Spain to Promote
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(314 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(312 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(301 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(299 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(296 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(272 Views )