» उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh : अब तक 2.49 लाख से अधिक किसानों ने किया प्रतिभाग
Go Back | Yugvarta , May 31, 2025 10:18 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  लखनऊ, 31 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने की संकल्पना को पूर्ण करने के उद्देश्य तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है। कृषि में उत्पादकता वृद्धि के साथ ही किसानों की आय में वृद्धि हेतु विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 को देश के सभी भागों में चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के 50 लाख किसानों तक कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन शोध-तकनीक तथा कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों हेतु चलाई जा रही सरकारी लाभकारी योजनाओं को किसानों तक ‘‘लैब टू लैण्ड‘‘ के नारे को साकार करते हुए किसानों तक

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025

रविवार को मेरठ रहेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

शनिवार को देवरिया-गोरखपुर पहुंचे कृषि मंत्री

विभिन्न क्षेत्रों में केंद्रीय मंत्रियों ने की शिरकत

पहुॅचाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 2.49 लाख से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।

देश के सभी राज्यों में 1.5 करोड़ किसानों को जोड़ने के लक्ष्य के मुहिम के सापेक्ष उत्तर प्रदेश में 75 जनपदों में 10125 कार्यक्रम के माध्यम से 50 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक जनपद में प्रति दिवस 9 कार्यक्रम के साथ 15 दिवसों में प्रति जनपद 135 स्थानों पर कृषक वैज्ञानिक संवाद आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ 29 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में किया था। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 को विस्तार स्वरूप देने एवं अधिकतम कृषकों को प्रतिभागी बनाने हेतु यह कार्यक्रम 29 मई से 12 जून 2025 तक संचालित किया जायेगा।

देवरिया-गोरखपुर कार्यक्रम में मौजूद रहे कृषि मंत्री-
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने रविवार को गोरखपुर के सरदारनगर विकास खंड के ग्राम आमकौल में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गोरखपुर के संयुक्त कृषि निदेशक, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, गोरखपुर के द्वारा कृषकों का ज्ञानवर्धन किया गया। इसके उपरान्त कृषि मंत्री ने ग्राम बजरिया विकासखण्ड पथरदेवा जनपद देवरिया में भी प्रतिभाग किया। कृषि विज्ञान केन्द्र, देवरिया के कृषि वैज्ञानिक तथा सहवर्ती विभाग के अधिकारियों द्वारा योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

केंद्रीय मंत्री ने पीलीभीत के कार्यक्रम में की शिरकत-
केंद्रीय मंत्री व पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद ने ग्राम सुन्दरपुर विकासखण्ड मरौरी एवं ग्राम दौलतपुर पट्टी विकासखण्ड बरखेड़ा जनपद पीलीभीत में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के कार्यक्रम में उपस्थित होकर किसानों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान विधायक, बरखेड़ा, प्रवक्तानन्द आदि मौजूद रहे।

छानवे में मौजूद रहीं अनुप्रिया पटेल-
केंद्रीय मंत्री व मीरजापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ग्राम कोड़ीयरा (देवरी) छानवे में उपस्थित रहीं। इसके साथ ही भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी, के0वी0के0, मिर्जापुर के वैज्ञानिक तथा कृषि-सहवर्ती विभाग के अधिकारी के द्वारा कृषक वैज्ञानिक संवाद में प्रतिभाग कर कृषकों के साथ कृषि की नवीन तकनीकी पर चर्चा की गई।

रामपुर में रहे औलख-
प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख द्वारा ग्राम पदपुरी विकासखण्ड विलासपुर जनपद रामपुर के विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत किसान वैज्ञानिक संवाद में उपस्थित होकर कृषकों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान अपर कृषि निदेशक, गेहूॅ एवं मोटा अनाज जगदीश चन्द्र भट्ट एवं कृषि संबंधी अधिकारी भी उपस्थित रहे। ग्राम धनऊपुर विकासखण्ड दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर में विधायक, कादीपुर राजेश गौतम द्वारा कृषक वैज्ञानिक संवाद की अध्यक्षता कर किसानों को प्रोत्साहित किया गया। भदोही में निदेशक, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के द्वारा ग्राम हरकचन्द्रपुर, भदोही में प्रतिभाग किया गया।

किसानों से की चर्चा-
लखनऊ के ग्रामसभा नगवामऊखुर्द एवं मानपुर लाला, विकासखण्ड बख्शी का तालाब में संयुक्त कृषि निदेशक,ब्यूरो ए0 के0 सिंह के द्वारा खेती की नई तकनीकों एवं विपणन तथा निदेशक, केन्द्रीय उपोष्ण वागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ के डा0 टी0 दामोदरन के द्वारा वागवानी फसलों को लाभकारी बनाने हेतु तकनीकों के संबंध में जानकारी दी गई। केन्द्रीय उपोष्ण वागवानी संस्थान, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, लखनऊ के वैज्ञानिक, उप कृषि निदेशक, लखनऊ ने भी कृषकों से चर्चा की।

2025 स्थानों पर हुई चर्चा-
इस प्रकार प्रदेश के 75 जनपदों में अब तक 2025 स्थानों पर विभिन्न जनप्रतिनिधि/कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि एवं सहवर्ती विभाग के अधिकारियों के द्वारा कृषकों को बागवानी, पौध संरक्षण, धान की सीधी बुवाई, बीज शोधन करके फसल की बुवाई, मृदा परीक्षण के लाभ एवं कम लागत की खेती, संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग, औद्योगिक फसलें, चारा उत्पादन, पशुजनित रोगों की रोकथाम, औद्यानिक खेती, फसल बीमा, रेशम पालन, मधुमक्खी पालन, जैविक/प्राकृतिक खेती, भूमि संरक्षण की तकनीक, वृक्षारोपण के लाभ, बकरी पालन, वागवानी के पुराने पौधों का पुर्नजीवन, खाद्य प्रसंस्करण, विपणन आदि विषयों पर चर्चा की गई।

2.49 लाख से अधिक किसानों ने किया प्रतिभाग-
साथ ही कृषकों से उनकी कृषि में आने वाली समस्याओं पर भी संवाद/चर्चा की गई एवं इसके निवारण हेतु आश्वस्त किया गया, जिसमें अब तक 2,49,878 कृषकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रति कृषकों में उत्साह बढ़ने के कारण आगामी दिवसों में कृषकों की प्रतिभागिता बढ़ने की संभावना है।

रविवार को मेरठ रहेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री-
रविवार को मेरठ के सुरुरपुर विकासखंड के डबथुआ गांव में अपराह्न 3 से 6 बजे तक केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री।सूर्यप्रताप शाही मौजूद रहेंगे। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के कुशल संचालन हेतु कृषि निदेशक के द्वारा प्रदेश के 38 अधिकारियों को प्रत्येक अधिकारी को 2-2 जनपदों में दिनांक-01 जून, 07 जून एवं 08 जून को नामित किया गया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तर प्रदेश : सबसे अधिक राजस्व मामले
UPSWAN 3.0 के जरिए ई-गवर्नेंस के ‘नए
दिव्यांगजनों की बढ़ेंगी सुविधाएं, योजनाओं का
विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए समाज के
PM Modi, Paraguayan President Peña Hold Strategic
War Intensifies Ahead of Russia-Ukraine Peace Talks
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(319 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(316 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(316 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(307 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(297 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(275 Views )