» दस्तरख्वान
गणेश चतुर्थी स्पेशल : महाराष्ट्र की फेमस पूरण पोली, जानिये रेसिपी
Go Back | Yugvarta , Sep 03, 2024 06:04 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
गणेश चतुर्थी का उत्सव 7 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। यह खास दिन विद्या और बुद्धि के देवता भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है, जिसका इंतजार बप्पा के भक्त बड़ी बेसब्री के साथ पूरे साल करते हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस गणेश महोत्सव में भगवान गणेश के भक्त उन्हें प्रत्येक दिन अलग-अलग चीजों का भोग प्रसाद में बनाकर चढ़ाते हैं। अगर हर साल मोदक और लड्डू का भोग भगवान गणेश को चढ़ाते हैं तो इस बार ट्राई करें महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली रेसिपी।
महाराष्ट्र में शादी हो या कोई त्योहार, हर शुभ अवसर पर पूरन पोली नाम की स्वीट डिश जरूर बनाई जाती है। गणेश चतुर्थी के उत्सव पर भी महाराष्ट्र में पूरन पोली बनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। यूं तो पूरन पोली को कई तरह से बनाया जाता है। लेकिन ज्यादातर महाराष्ट्रीयन लोग दाल, गुड़, इलाइची पाउडर और चीनी के मिश्रण से पूरन पोली को तैयार करते हैं। आइए जानते हैं क्या है इसकी रेसिपी।

पूरन पोली बनाने के लिए सामग्री

-1 कप धुली हुई चना दाल

-1 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
ऐसे तैयार करें दाल का मिश्रण

दाल का मिश्रण बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को धोकर प्रेशर कुकर में पानी डालकर 4 सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद उबली हुई दाल का पानी निकालकर उसे दरदरा मैश करके दाल को प्रेशर कुकर में पलटकर उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर इलाइची पाउडर, कददूकस किया हुआ जायफल डालकर पकाएं। दाल को धीमी आंच पर पकाते हुए लगातार चलाते रहें। जब दाल का पानी पूरी तरह सूख जाए तो मिश्रण को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
आटा

आटा तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक और घी डालकर मिक्स करें। इसके बाद जरूरत अनुसार इस आटे में पानी मिलाकर उसका आटा गूंथ लें। अब बर्तन को एक गीले कपड़े से ढककर 30 मिनट तक रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।
पूरन पोली बनाने का तरीका
पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले लोई लेकर उसे रोटी के आकार में सूखा मैदा की मदद से गोलाकर बेल लें। इसके बाद पूरन में तैयार की गई फीलिंग को भरकर दोबारा गोलाकार में बेल लें। अब तवा गर्म करके पूरन पोली को उस पर डालकर दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह सेंकें। आपकी पूरन पोली बप्पा को भोग लगाने के लिए तैयार है। इसे सर्व करते समय ऊपर से और घी डालें।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(927 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(484 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )