» खेल
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा :विराट कोहली को मिला निमंत्रण, रवाना हुए बेंगलुरु
Go Back | Yugvarta , Jan 16, 2024 10:02 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण का दौर चल रहा है। कई बड़े सेलिब्रिटीज को इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने के लिए बुलावा आया है। 22 जनवरी को अयोध्या में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होनी है। दिग्गज भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली को भी इसके लिए आमंत्रित किया गया है। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर को भी आमंत्रित किया गया है।

इंदौर में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलने के बाद विराट कोहली टीम इंडिया के साथ बेंगलुरु नहीं गए थे। वह सीधा मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। वहां उनको मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण पत्र दिया गया। इस दौरान कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं।


कोहली आकंत्रण पत्र स्वीकार करने के बाद बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए और टीम इंडिया में शामिल हुए। वहां टीम इंडिया बुधवार को तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में 2 मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज सील कर दी है। तीसरे मैच में जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप के इरादे से भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को भी आमंत्रित किया गया है। सोमवार को ही माफ़ी को आमंत्रण पत्र देकर आने का आग्रह किया गया था। अब देखना यह है कि धोनी और विराट कोहली जा पाएँग या नहीं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा है और 25 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट खेला जएगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
सीएम धामी ने सरकारी कर्मियों को
उत्तराखंड: चिकित्सा शिक्षा विभाग में 54 फैकल्टी
रिवर्स पलायन कर चुके लोगों को मिलेगा
आतंकवाद के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई को लेकर
विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने न्यूजीलैंड के पीएम
यूपी को ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ इकॉनमी बनाने
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(257 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(209 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(152 Views )
India Slams Pakistan at UN: Deputy Envoy
(137 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(132 Views )
Rajnath Singh To Brief PM Modi On
(129 Views )