» आश्चर्यजनक
सबसे बड़ा और आलीशान घर बनाने जा रहे मार्क जुकरबर्ग,आखिरकार इसमें क्या है खास
Go Back | Yugvarta , Dec 19, 2023 11:02 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
फेसबुक (Facebook) की मूल कंपनी मेटा (meta) के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग (CEO Mark Zuckerberg) इस समय कमाई में में नंबर 1 एलन मस्क के बाद दूसरे नंबर पर हैं। जुकरबर्ग ने इस साल अब तक अपनी संपत्ति में 75.1 अरब डॉलर का इजाफा किया है। दूसरी ओर मस्क की संपत्ति 93.9 अरब डॉलर बढ़ी है। मगर खबर यह नहीं है। चौंकाने वाली खबर यह है कि मार्क जुकरबर्ग दुनिया का सबसे बड़ा और आलीशान घर (stately home) बनाने जा रहे हैं, जिसमें अंडरग्राउंड बंकर जैसे और भी बड़े सीक्रेंट्स होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स में मार्क जुकरबर्ग के घर के बारे में मिलीं जानकारियां चौंकाने वाली हैं। जुकरबर्ग कथित तौर पर हवाई में 27 अरब डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 2,240 करोड़ से अपने लिए एक टॉप सीक्रेट हवेली का निर्माण करा रहे हैं। जुकरबर्ग की इस सीक्रेट हवेली में अंडरग्राउंड बंकर का भी निर्माण किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जुकरबर्ग के इस सीक्रेट हवेली का निर्माण हवाई द्वीप पर किया जा रहा है। 1400 एकड़ वाले इस पूरे एरिया में एक दर्जन से ज्यादा बिल्डिंगें होंगी। हवेली में 30 कमरे और 30 बाथरूम का निर्माण किया जा रहा है। ये सभी बिल्डिंगें एक सुरंग के जरिए एक दूसरे से जुड़ेंगी। सुरंग से बाहर निकलने के लिए एक सीढ़ी बनाई जाएगी।

इसके अलावा 5000 वर्ग फुट के एक बंकर बनाया जाएगा। यह बंकर हर तरह के हमले को सहने में सक्षम होगा। जुकरबर्ग के इस सीक्रेट हवेली के लिए ऊर्जा का अपना स्रोत होगा। मतलब अगर बाहर की बिजली सप्लाई बंद भी हो जाती है तो भी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।

इसकी सुरक्षा कैसी होगी?
बिल्डिंग के चप्पे-चप्पे पर सीक्रेट कैमरों से नजर रखी जाएगी। इमारतों और दूसरी एग्जिट और एंट्री गेट में इलेक्ट्रॉनिक तालों के साथ-साथ साउंड प्रूफ दरवाजे लगाए जाएंगे। वहीं, लाइब्रेरी के लिए एक गुप्त दरवाजा बनाया जाएगा। कहा जा रहा है कि जुकरबर्ग के इस घर की गिनती दुनिया के टॉप महंगे मकानों में होगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांवड़ मेले की हर चुनौती से लड़ने
Ajay Devgan Proposes World-Class Film Studio in
Space Capsule Carrying Ashes of Over 160
Stop Peeling Soaked Almonds - Here’s What
Karnataka Man Takes 'Possessed' Mother to Exorcist;
Accused in Gopal Khemka Murder Case Killed
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(981 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(493 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(470 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(419 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(411 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )