» आश्चर्यजनक
लखनऊ के शादी समारोह में मचा हड़कंप,एक तेंदुएं ने किया हमला
Go Back | Yugvarta , Feb 13, 2025 01:28 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  लखनऊ के पारा इलाके में शादी समारोह के दौरान तेंदुआ घुस आने से हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया। लेकिन हमले में कई दरोगा समेत 2 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के बुद्धेश्वर एमएम लॉन का ये मामला बताया जा रहा है, इसी दौरान अचानक से तेंदुआ लॉन के अंदर पहुंच गया। लॉन के अंदर तेंदुए के पहुंचने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए लॉन से बाहर भागने लगे। वहीं मौके पर पर

लखनऊ के पारा इलाके में शादी समारोह के दौरान तेंदुआ घुस आने से हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया।

पुलिस और प्रशासनिक की टीम पहुंच गई। मलिहाबाद रेंज में तैनात दारोगा तेंदुए के हमले से घायल हो गया है।

गौरतलब है कि एक व्यक्ति जान बचाने के लिए लॉन की छत से कूद गया। उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुद्धेश्वर एमएम लॉन में शादी समारोह के दौरान आया तेंदुआ दूसरी मंजिल पर गैलरी में चहल कदमी करते देखा गया। साथ ही जानकारी मिल रही है कि तेंदुए ने मलिहाबाद रेंज में तैनात दारोगा मुकद्दर अली पर हमला कर घायल कर दिया है।
शादी समारोह में घुसा तेंदुआ
तेंदुए को पकड़ने के दौरान एक दारोगा मुकद्दर अली घायल हो गया। शादी समारोह के दौरान एमएम मैरेज लॉन में तेंदुआ घुसा, जिससे वहां भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। शादी में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच तेंदुआ बाहर निकला और उसने हमला कर दिया।

इस दौरान सिपाही ने तेंदुए पर गोली चला दी। फिर तेंदुआ गायब हो गया। थोड़ी देर बाद पुलिस जब तेंदुए की तलाश में दोबारा आगे बढ़ी तो उसने फिर हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लॉन में भारी पुलिस बल के साथ वन विभाग की टीम ने लॉन और आसपास के इलाके में सर्च आपरेशन जारी कर दिया है। साथ ही वन विभाग की टीम ने एहतियात के तौर पर आस-पास के लोगों से घरों में रहने के साथ सतर्क रहने की अपील की है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
India’s Decisive Retaliation : Operation Sindoor targeted
बरसात पूर्व करा लें अधिकाधिक निर्माण कार्य
सुरक्षा के माहौल में ही विकास और
धामी ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया भारत-नेपाल सीमा
सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(269 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(258 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(208 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(187 Views )
हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं
(173 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(166 Views )