जब महेन्द्र सिंह धोनी का सामना भूत से हुआ ,डर के मारे हालत हो गई थी खराब
Go Back |
Yugvarta
, Jan 11, 2023 08:42 PM 0 Comments
0 times
0
times
Delhi :
भूत होते हैं और कुछ का मानना है कि भूत नहीं होते ये सिर्फ लोगों के मन का वहम है। हालांकि कई लोगों ने भूत और आत्मा देखने के दावे किए हैं। हालांकि भूत का साक्ष्य तो नहीं मिला है, लेकिन इसका डर हर इंसान में देखा जा सकता है। भूत नाम से ही किसी भी इंसान में एक अलग तरह का डर पैदा हो जाता है, जो कई बार तो काफी खतरनाक भी साबित होता है। आम लोगों की तरह बड़े नामचीन लोग भी भूत से डरते हैं, जिसकी एक बानगी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी में नजर आई थी।
इंग्लैंड दौरे पर गई थी टीम
दरअसल टीम इंडिया को मुश्किलों से उबारने वाले एमएस धोनी एक बार खुद परेशानी में फंस गए थे। जब उनका सामना एक भूत से हुआ था। जिसे देखकर वो काफी सहम गए। बता दें साल 2014 में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर गई थी। तब 5 टेस्ट, 5 वनडे और एक टी20 मुकाबला खेला गया है। इस दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी ने एक भूत देखा था। यह भूत उन्हें इंग्लैंड के होटल में नजर आया था, जिसे देखकर धोनी काफी डर गए थे।
कमरे में हुई ऐसी घटना
दरअसल, इंग्लैंड टूर के लॉर्ड्स में टेस्ट मैच के समय एमएस धोनी बाकी प्लेयर्स के साथ लंदन के लैंगहम होटल में ठहरे थे। धोनी इस होटल के एक कमरे में अकेले आराम कर रहे थे। तभी उनके रूम का दरवाजा अचानक अपने आप खुल गया। पहले तो धोनी को लगा कि गलती से दरवाजा खुला रह गया होगा और हवा से हिल गया होगा। यह सोचकर उन्होंने दरवाजा बंद किया और सो गए। लेकिन दरवाजा फिर से अपने आप खुल गया। खबरों के अनुसार, धोनी को एक परछाई भी दिखाई दी, जिसे देखकर वह घबरा गए। धोनी को लेगा कि कोई उनके पास आ रहा था और जैसे ही वो पास आए वो अचानक गायब हो गए और ये देखकर धोनी काफी डर गए और कमरे से निकल गए। इसके बाद उन्होंने अपना कमरा बदलवा लिया।
लंदन के होटल में भूत
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं थे, जिन्हें लंदन के होटल में भूतों का सामना करना पड़ा। ऐसा कहा जाता है कि कि लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को भी कमरे में भूत दिखाई दिए थे। शेन वॉटसन (इंग्लैंड में) के साथ भी एक बहुत ही अजीब बात हुई थी, जब शेन वॉटसन इंग्लैंड में थे। घटना के बाद वाटसन घबरा गया। वॉटसन के मुताबिक उनके कमरे में कोई था जो उन्हें डरा रहा था। वाटसन का यह भी दावा है कि उसने अपने कमरे में किसी की परछाई देखी।