» उत्तर प्रदेश » सहारनपुर
UP Election 2022: सहारनपुर में बोले सीएम- देश के स्वाभिमान के खिलाफ कार्रवाई करने वालों से होगी आमने-सामने की लड़ाई
Go Back | Yugvarta , Feb 12, 2022 08:22 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Saharanpur :  मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहट में कहा कि 'आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। 14 फरवरी को सहारनपुर में मतदान होगा। मैं सबसे अपील करने आया हूं। पांच साल पहले प्रदेश की सरकार की कार्यपद्धति को सबने देखा, दंगे होते थे, अराजकता थी, बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं थी, सहारनपुर का दंगा कौन भूल सकता है। 2017 में भाजपा को आशीर्वाद दिया। इन पांच वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ, कोई दुस्साहस नहीं कर पाया। बड़े-बड़े दंगाई पांच वर्षों तक बिलों में छिपे थे, यह किसी से छिपा नहीं है। मैं यही कहने आया हूं कि चुनाव की घोषणा के

UP Vidhan Sabha Election 2022 सहारनपुर में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच वर्ष में प्रदेश में कोई दंगा नहीं कर पाया बेटियों की तरफ टेढ़ी नजर से नहीं देख पाया क्योंकि मालूम है कि कर्फ्यू का अंजाम क्या होगा।

बाद साढ़े चार वर्ष तक जो लोग सरकार की धमक के सामने चुपचाप बिलों में छिप गए थे, एक बार फिर से वह निकलकर इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही अवसर मिलेगा, दंगा अराजकता, बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन जाएंगे। आज प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार जरूरी है।'

'हर नौजवान की डिग्री पर होगा मां शाकम्भरी का नाम और फोटो'

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हम सब जानते हैं कि यहां मां शाकम्भरी के नाम पर विवि बनाने की मांग थी, उसे पूरा करते हुए हमारी सरकार ने विश्वविद्यालय दे दिया है। उसके लिए सभी को शुभकामनाएं। जब चार साल के बाद यहां से डिग्री मिलनी प्रारंभ हो जाएंगी तो सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली के हर नौजवान की डिग्री में मां शाकम्भरी का नाम और फोटो होगा।

`पिछली सरकारें दुमदार थीं`

सीएम ने कहा कि हम लोगों के लिए देश महत्वपूर्ण है और राष्ट्र धर्म ही है, अगर कोई देश के स्वाभिमान, सम्मान के खिलाफ और हमारे नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई का दुस्साहस करेगा तो फिर आमने-सामने की लड़ाई होगी। पांच साल में कोई दंगा नहीं कर पाया, बेटियों की तरफ टेढ़ी नजर से नहीं देख पाया, क्योंकि मालूम है कि कर्फ्यू का अंजाम क्या होगा। जहां पर पहले व्यापारियों और गांव गांव में बम फोड़े जाते थे, आज कर्फ्यू नहीं लगता, आज कांवड़ यात्रा निकलती है, हर हर बम बम के नारे लगाए जाते हैं। जिस यूपी में कभी माफिया हावी हो चुके थे, वह यूपी आज विकास की नई कहानी लिख रहा है। सपा बसपा की सरकार में यूपी 10 वें स्थान पर होता था, कोई पूछता नहीं था। बहुत लोग धमकी देते थे, राम मंदिर के पक्ष में फैसला होगा तो खून की नदियां बहेंगी, हम कहते थे कि धमकी मत दो राम मंदिर बनेगा और एक मच्छर भी नहीं मरेगा। आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। सहारनपुर हमारा पहला जिला पड़ता है और बेहट एक नंबर की विधानसभा है। सात विधानसभा हैं यहां पर सातों सीटें भाजपा को जितानी हैं। सुरक्षा और विकास हमारे जिम्मे है। एक हाथ से विकास होगा और दूसरे हाथ से बुल्डोजर चलाकर माफिया को भगाने का काम करेंगे। इसके लिए भी दम चाहिए। जब सोच ईमानदार होती है तो काम दमदार होता है, पिछली सरकारें दुमदार थीं।

हमने सहारनपुर के कारोबार को ऊंचाई तक पहुंचाया`

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि 'हमने सुरक्षा भी दी और सहारनपुर के कारोबार को ऊंचाई तक पहुंचाया, पिछली सरकारों ने इसकी उपेक्षा की। पांच साल के बाद फिर से काष्ठ कला देश दुनिया के लिए छा रहा है। सहारनपुर के उद्यमी, अन्नदाता, बागवान, पशुपालक, नौजवान, व्यापारी इन सबके सामने पहचान का संकट आया था, लेकिन पांच साल के अंदर बदला हुआ उत्तर प्रदेश है। पहले दिल्ली सहारनपुर मार्ग भी नहीं बन रहा था। आप जानते हैं कि चुनाव आएंगे और जाएंगे, लेकिन यूपी को हमने जिस स्तर पर लाकर खड़ा किया है, यह प्रदेश को नंबर एक पर लाने की लड़ाई है, जो चल रहा है, उसके लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है। देश की लड़ाई के लिए एक ही धर्म होता है राष्ट्रधर्म। सपा, बसपा देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, हमें इसे स्वीकार नहीं करना चाहिए।'
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
इंडोनेशिया में 280 यात्रियों से भरे जहाज
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: सरकार ने किए
बाबा विश्वनाथ का होगा विशेष श्रृंगार, गौरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर की
Kanwar Yatra:-उत्तराखंड सरकार द्वारा कांवड़ियों को मिल
Panchayat chunav:-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किच्छा
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1076 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(505 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(490 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(424 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(423 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(409 Views )