» उत्तर प्रदेश » सहारनपुर
UP Election 2022: कांग्रेस को डुबोने के लिए तालिबान की आवश्यकता नहीं, भाई-बहन ही काफी, सहारनपुर में बोले योगी आदित्यनाथ
Go Back | Yugvarta , Feb 12, 2022 08:15 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Saharanpur :  बड़गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवबंद में एटीएस ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना का जिक्र किया। सपा-रालोद गठबंधन में साथ कांग्रेस पर भी हमला बोला। कहा कि 'भारत में तालिबानी सोच के मंसूबे पालने वालों पर हमने देवबंद में एटीएस ट्रेनिंग सेंटर स्थापित कर पानी फेर दिया है। एटीएस कमांडो उसी तीव्रता से काम करते हैं, जैसे हमारा बुल्डोजर काम करता है। बुल्डोजर माफिया, बेइमानों को चिह्नित करता है, जिन्होंने गरीबों के मुंह का निवाला, विकास का पैसा छीना है, अन्नदाता को कर्ज के नीचे दबाया है, बेटियों के सामने सुरक्षा का संकट खड़ा करते थे।

'भाजपा सरकार में कहीं बम

UP Vidhan Sabha Election 2022 देवबंद विधानसभा क्षेत्र के बड़गांव में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि पांच साल तक भाजपा की डबल इंजन की सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ। देवबंद में एटीएस ट्रेनिंग सेंटर स्थापित कर भारत में तालिबानी सोच के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

चलते नहीं देखा'

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सूबे में पहले रोजाना दंगे होते थे। कर्फ्यू लगता था। भाजपा सरकार में कहीं पर बम चलते नहीं देखा, व्यापारी और किसानों पर अब बम नहीं चलते और ना कर्फ्यू लगता है। अब कांवड़ यात्रा निकलती है, हर हर बम बम होती है। लगता है जैसे साक्षात शिव दर्शन देने के लिए आ रहे हैं। जब यूपी की बेटी अपने को सुरक्षित महसूस करती है तो हम लोगों को लगता है कि हमारा सत्ता में आना सार्थक है, क्योंकि एक बेटी, बहन खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। पहले की सरकार में बेटी असुरक्षित, त्योहार से पहले कर्फ्यू और व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूली होती थी। भारत में भी तालिबानी सोच के मंसूबे पालने वालों की सोच पर हमने देवबंद में एटीएस का ट्रेनिंग सेंटर स्थापित कर पानी फेर दिया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को डुबोने के लिए किसी तालिबान की भी आवश्यकता नहीं है, इसके लिए भाई-बहन ही काफी हैं।'

'महाराणा प्रताप के चेतक पर होता है भगवा झंडा'

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि 'मैं जब यहां मौजूद पदाधिकारियों का नाम पढ़ रहा था तो सभी राणा हैं, राणाओं का समर्थन हमें नहीं मिलेगा तो किसे मिलेगा। महाराणा प्रताप का जिक्र जरूर होता है। कहीं भी महाराणा प्रताप के चेतक पर भगवा झंडा होता है, हरा झंडा नहीं होता है। हम लोग कहीं भी, किसी भी बहकावे में ना आएं, केवल यही संकल्प लेना है, लोक कल्याण, विकास, सुरक्षा के लिए, क्योंकि ब्रजेश सिंह यहां से विधायक हैं। सहारनपुर की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया, इसलिए हम सफल हैं। एक-एक सीट हमारे लिए महत्वपूर्ण है, प्रतिस्पर्धा इस बात की होनी चाहिए कि विकास के दावे के माध्यम से युवाओं के उज्जवल भविष्य को बनाएंगे। मैं तो सपा उम्‍मीदवार कार्तिकेय से कहूंगा कि सपा को डुबोने के लिए चाचा-भतीजा पर्याप्त हैं, आप क्यों चले गए। अभी मुझे एक दो सभाओं में और जाना है, चुनाव के दिन हर व्यक्ति ब्रजेश सिंह बन जाएं। अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण हैं, 36 घंटे के अंदर पूरी मेहनत करें। पहले मतदान, फिर जलपान करें।'
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जेवर मां- बहनों की अमानत, कांग्रेस उसे
कल है द्वितीय चरण का मतदान 8
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(436 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(409 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )