» राज्य
झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस ?, भाजपा के विरोध पर वित्त मंत्री ने दी सफाई
Go Back | Yugvarta , Dec 26, 2024 07:55 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image RANCHI : 
रांची, । झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर राज्य सरकार की ओर से कथित तौर पर सेस लगाए जाने की तैयारी पर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि सरकार ऐसा निर्णय लेती है तो यह आत्मघाती और जनविरोधी होगी।
दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार राजस्व वृद्धि के लिए पेट्रोलियम पदार्थों पर सेस लगाने का प्रस्ताव तैयार कर रही है। ऐसा होने से राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमत में प्रति लीटर दो से तीन रुपए की वृद्धि हो सकती है।

हालांकि, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गुरुवार को इस संबंध में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। अगर भविष्य में इसकी जरूरत पड़ी तो समय और परिस्थिति पर सरकार निर्णय ले सकती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खुद हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोलियम पर अपनी ओर से टैक्स लगाना चाहती है। इसकी चर्चा जैसलमेर में आयोजित जीएसटी काउंसिल बैठक के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने की थी। झारखंड सरकार ऐसे किसी भी प्रस्ताव का विरोध करेगी।

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बयान में कहा है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाकर इनकी कीमतों में 2 से 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से राजस्व बढ़ाने के निर्देश के बाद अधिकारी जनता की पॉकेट पर बोझ लादकर सरकारी खज़ाना भरने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने इसे जनविरोधी प्रस्ताव बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है, क्योंकि इससे रोजमर्रा की चीजों में काफी महंगाई आ सकती है।

उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "आपके इस बेतुके निर्णय का आम जनजीवन में बुरा असर पड़ेगा। पहले बिजली दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव और अब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के संकेत को देखकर जनता समझ चुकी है कि आपने अव्यवहारिक चुनावी वादे कर उनके साथ कितना बड़ा छल किया है।"

मरांडी ने आगे कहा, "राजस्व बढ़ाने के लिए छटपटाहट में लिया जा रहा आपका निर्णय जनता में भारी असंतोष पैदा कर रहा है।"
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
हर घर से निकले खिलाड़ी, तब बनेगा
देवभूमि (UK) के स्कूलों में अब गीता
उत्तराखंड : एक जून से पर्यटकों के
India Lost Jets Due to Tactical Errors
Tej Pratap Yadav News : तेज प्रताप
All-Party Indian Delegation Reaches Spain to Promote
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(314 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(312 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(301 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(299 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(296 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(272 Views )