» सौंदर्य टिप्स
गुड़ में होती है बढ़ती उम्र को रोकने की ताकत, रूप निखारकर दूर करता है त्वचा की कई समस्याएं
Go Back | Yugvarta , Sep 16, 2021 08:16 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
ज्यादातर लोगों को गुड़ खाना पसंद होता है। इसलिए हम सिर्फ टेस्ट के लिए गुड़ खाते हैं। लेकिन अगर आपको पता चलेगा कि गुड़ खाने से त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है, ऐक्ने और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं दूर करने में मदद मिलती है तो आप भी हर दिन गुड़ खाना पसंद करेंगी। महिलाओं को गुड़ इसलिए भी खाना चाहिए क्योंकि यह एनीमिया यानी खून की कमी की दिक्कत को दूर करने में मददगार है। शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर अच्छा रहता है तो त्वचा में ग्लो बना रहता है।

गुड़ शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। गुड़ खाने से स्किन और लिवर की अच्छी तरह क्लीनिंग होती है। जब टॉक्सिन्स शरीर से बाहर निकल जाते हैं तो त्वचा की अंदरूनी कोशिकाओं को होनेवाला डैमेज अपने आप कम हो जाता है।

इससे आपकी त्वचा यूथफुल और हेल्दी बनी रहती है। इसलिए हर दिन गुड़ का एक मध्यम आकार का टुकड़ा आपको जरूर खाना चाहिए। ताकि त्वचा को चिर युवा बनाकर रखा जा सके।

गुड़ में आयरन होता है इसलिए ये शरीर के अंदर हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। हमारे शरीर के अंदर दो तरह की रक्त कोशिकाएं होती हैं। रेड ब्लड सेल्स यानी लाल रक्त कोशिकाएं और वाइट ब्लड सेल्स यानी सफेद रक्त कोशिकाएं। गुड़ खाने से शरीर के अंदर लाल रक्त कोशिकाओं की मात्रा में वृद्धि होती है।

साथ ही शरीर के अंदर ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है। यदि पर्याप्त मात्रा में शरीर को ऑक्सीजन मिलती है तो त्वचा में अपने आप ही चमक बढ़ जाती है। क्योंकि आपकी त्वचा अंदर से स्वस्थ बन रही होती है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Man Arrested in Agra for Waving Palestinian
Off‑Duty Firefighter Rescues 4‑Year‑Old Girl Dangling from
FATF Flags Use of Online Platforms in
Indian Nurse Nimisha Priya Faces Execution in
मसूरी में स्थायी इंपोरियम से निखरेगा महिला
एसईओसी पहुंचे मुख्य सचिव, मौसम तथा मानसून
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(983 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(493 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(470 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(419 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(411 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )