» उत्तर प्रदेश » गोरखपुर
सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ के इस कदम से बदल जाएगी गोरखपुर के 47 गांव के लोगों की क‍िस्‍मत
Go Back | Yugvarta , Jul 05, 2021 01:56 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Gorakhpur :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक ड्रीम प्रोजेक्ट तरकुलानी रेग्युलेटर 47 गांवों के 32 हजार लोगों के जीवन में नया बदलाव लेकर आया है। साल भर में चार महीने तक डूबे रहने वाले इन गांवों के करीब सात हजार 13 एकड़ खेतों में अब जल जमाव से मुक्ति मिल जाएगी और यहां के किसान भी अब साल में दो फसल बो और काट सकेंगे। करीब 85 करोड़ रुपये की लागत की इस परियोजना का मुख्य कार्य पूरा हो चुका है।

अभी तक एक ही फसल बोते और काटते आए हैं इन गांवों के लोग
गोरखपुर से सटे 47 गांवों के किसान जलनिकासी की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक ड्रीम प्रोजेक्ट तरकुलानी रेग्युलेटर 47 गांवों के लोगों की क‍िस्‍मत बदल जाएगी। साल भर में चार महीने तक डूबे रहने वाले इन गांवों के करीब सात हजार 13 एकड़ खेतों में अब जल जमाव से मुक्ति मिल जाएगी।

उचित व्यवस्था न होने के कारण केवल एक फसल ही अपने खेतों में बोते थे। बरसात के समय यहां पानी भर जाता था और लंबे समय तक रहता था। सांसद रहते हुए ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस क्षेत्र की स्थिति बदलने के लिए लड़ाई लड़ी थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद ही उन्होंने तरकुलानी में रेग्युलेटर का प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की और इसका निर्माण भी शुरू हो गया। रेग्युलेटर का पंप हाउस बनकर तैयार है और अब आसानी से शहर के कुछ हिस्सों सहित इन गांवों का पानी गोर्रा नाला के जरिए बाहर निकल जाएगा। खेतों में पानी न लगने से लोग अब आसानी से दोनों फसल बो सकेंगे।

कोरोना की दो लहरों के बावजूद समय से तैयार हुआ रेग्युलेटर

इस परियोजना को मंजूरी दिलाने के साथ ही मुख्यमंत्री ने इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा भी की। पिछले 16 महीने से कोरोना महामारी के कारण विकास योजनाओं की प्रगति पर विपरीत असर पड़ा है। इस बीच दो लहर झेलने के बावजूद स‍िंचाई विभाग ने इस काम को पूरा कर लिया।

यह होगी रेग्युलेटर की क्षमता

सदर तहसील में राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित मलौनी तटबंध के किलोमीटर 30.30 पर तरकुलानी रेग्युलेटर के निकट यह पंङ्क्षपग स्टेशन बनाया गया है। इससे 300 क्यूसेक पानी बाहर निकाला जा सकता है। इसमें 30 क्यूसेक के 11 पंप जबकि 10 क्यूसेक के 10 पंप लगाए गए हैं। 10 जून 2017 को केंद्रीय जल आयोग ने इस परियोजना को स्वीकृत किया था और एक फरवरी 2018 को काम शुरू हो गया। 15 जून 2021 को पंङ्क्षपग स्टेशन का काम पूरा किया जा चुका है। नाले में 71 मीटर जलस्तर रहने पर पंप‍िंंग शुरू होगी और 74 मीटर तक जारी रखी जाएगी। 71 मीटर होने पर 10 क्यूसेक के तीन पंप चलेंगे जबकि 74 मीटर के करीब जलस्तर होने पर 300 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जाएगा।

तरकुलानी रेग्युलेटर की परियोजना 84.86 करोड़ की है। 65 करोड़ का काम हो चुका है, इसमें पंङ्क्षपग स्टेशन पूरा हो चुका है। विकास से जुड़े कुछ कार्य शेष हैं। कोरोना की दो लहरों के बावजूद काम को तेजी से किया गया। पंप स्टेशन शुरू हो जाने से करीब सात हजार एकड़ क्षेत्रफल में किसान दो फसल उगा सकेंगे। - आलोक जैन, मुख्य अभियंता, स‍िंचाई विभाग।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
लोकसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस
Lok Sabha Elections / PM मोदी शांभवी
आतंकवादियों की समर्थक सपा को कतई वोट
RCB vs MI / बेंगलुरु ने गुजरात
भाजपा ने अच्छे दिन का जो वादा
रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(500 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(483 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(483 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(468 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(438 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(399 Views )