» राज्य » उत्तराखंड
यमनोत्री हाईवे पर 8 मई तक दिन में तीन बार बंद होगा यातायात, कहीं फंस ना जाएं आप
Go Back | Yugvarta , May 04, 2024 08:34 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
चारधाम यात्रा के शुरू होने से पहले यमुनोत्री हाईवे पर पांच दिनों तक कुछ समय के लिए यातायात बंद रहेगै। अगर आप यमनोत्री हाइवे से जाने की सोच रहे हैं तो उस से पहले आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। दरअसल हाइवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने का काम किया जाना है। जिसके लिए अगले पांच दिन दिन में तीन बार यमनोत्री हाईवे बंद रहेगा।

यमनोत्री हाइवे कुछ समय के लिए रहेगा बंद
अगले पांच दिनों तक यमनोत्री हाइवे दिन में तीन बार बंद रहेगा। आपको बता दें कि यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले धरासू-यमुनोत्री हाईवे के शुरुआती हिस्से में सक्रिय भूस्खलन जोन है। यहां मलबा गिरने से ऋषिकेश-धरासू हाईवे भी बंद हो जाता है। यहां पर हाल में ही नवीनतम तकनीक से सड़क चौड़ीकरण का काम किया गया है।

दिन में तीन बार बंद रहेगा हाइवे
चारधाम यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। इसे देखते हुए डीएम ने यात्रा के शुरू होने से पहले हाइवे से मलबा और पत्थर हटाकर दोनों सड़कों को सुरक्षितक करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने मलबा निस्तारण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस काम में हाइवे पर चलने वाले वाहनों और यात्रियों को दिक्कत ना हो। इसलिए जिलाधिकारी ने हाईवे पर आठ मई तक के लिए हर रोज दिन में तीन बार हाईवे बंद करने के निर्देश दिए हैं।

ये रहेगा हाइवे बंद रहने का समय
हाइवे सुबह पांच से सुबह आठ बजे तक बंद रहेगा। आठ से 11.30 तक हाइवे खुला रहेगा।
सुबह 11:30 बजे से 12.45 तक हाइवे बंद रहेगा। इसके बाद हाइवे 2.40 तक खुला रहेगा।
दोपहर 2.45 बजे से शाम पांच बजे तक हाइवे फिर बंद रहेगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
MI vs LSG : निकोलस पूरन ने
बाराबंकी रैली: ताश के पत्तों की तरह
पोषक तत्वों का भंडार है दही, गर्मियों
ये चुनाव भाजपा, जेडीयू, लोजपा के लिए
स्वाति मालीवाल का आप के यू-टर्न पर
स्वाति मालीवाल मामला: आतिशी का पलटवार, बोलीं-
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(526 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(511 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(507 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(494 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(461 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(429 Views )