» उत्तर प्रदेश
जो जिहाद से प्यार करते है , ऐसे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं : सीएम योगी
Go Back | Yugvarta , May 04, 2024 06:45 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
फर्रुखाबाद। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए। इनके आकाओं ने पहले देश का बंटवारा किया था और आज ये लोग जिहाद की बात कर लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं।

सीएम ने चेतावनी दी कि जिहाद से प्यार है तो भूखे मरने वाले भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाइए, जो दो जून रोटी के लिए तरस रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद से सांसद व भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के लिए शनिवार को जनसभा कर वोट मांगा। कांग्रेस व बसपा पर हमलावर सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने गरीबों के हकों पर डकैती डाली और दिव्यांगों को भी नहीं छोड़ा, ऐसे लोगों को जिहाद की बात याद आने लगी है। वे जान लें कि भारत की धरती राम-कृष्ण की है, जिहाद की नहीं।

सीएम ने कहा कि आपने 2014 के पहले और बाद का भारत देखा है। 2014 के पहले का भारत दुनिया में विश्वास खो चुका था। आतंकवाद व नक्सलवाद से त्रस्त था। गरीबों को शासन की योजनाएं नहीं मिल पाती थी। यह अराजकता वे लोग करते थे, जिन्हें भारत के लोकतंत्र पर विश्वास नहीं था और जिन्हें विश्वास था वे 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के साथ जुड़कर देश को मजबूत बनाने के लिए आगे बढ़ते थे। जिन्हें भारत की प्रगति अच्छी नहीं लगती थी, वे हर योजना में भ्रष्टाचार करते थे।

सीएम योगी ने कहा कि 2014 के बाद भारत का नया रूप दिख रहा है। पहले कहीं विस्फोट और आतंकवादियों को देखकर सरकार कहती थीं कि यह सीमापार से है, लेकिन आज जोर से पटाखा फटने पर सीमा पार से उनका आका भी सफाई देने को मजबूर होता है। हर किसी को पता है कि नया भारत छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ने वाले को छोड़ता नहीं।

सीएम योगी ने भारत व उप्र के विकास की चर्चा की और कहा कि 2022 में यहां आकर कहा था कि गंगा मैया पर बनने वाला पुल जल्द शुरू होगा। अब कार्य प्रारंभ हो चुका है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
MI vs LSG : निकोलस पूरन ने
बाराबंकी रैली: ताश के पत्तों की तरह
पोषक तत्वों का भंडार है दही, गर्मियों
ये चुनाव भाजपा, जेडीयू, लोजपा के लिए
स्वाति मालीवाल का आप के यू-टर्न पर
स्वाति मालीवाल मामला: आतिशी का पलटवार, बोलीं-
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(526 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(511 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(507 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(494 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(461 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(429 Views )