» आश्चर्यजनक
इंग्लैंड के इस गांव में पेड़ पर उगते हैं पैसे
Go Back | PRADEEP SRIVASTAVA , Feb 20, 2021 02:07 PM
0 Comments


1 times    0 times   

Lucknow : 
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। धरती रहस्यों से भरी है। इस धरा पर कई ऐसे रहस्य हैं, जिनसे पर्दा नहीं उठ पाया है। जबकि कई रहस्य तो विज्ञान के लिए आज भी पहेली बनी हुई है। इन रहस्यों की गुत्थी आज भी सुलझ नहीं पाई है। इनमें एक रहस्य इंग्लैंड में पैसों का पेड़ हैं। यह सुनकर आप चौक गए होंगे।

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते हैं, लेकिन इस रहस्य को जानने के बाद आपको विश्वास हो जाएगा कि दुनिया में कुछ भी संभव है। इंग्लैंड में एक स्थान हैं, जहां पैसे पेड़ से लदे देखे जा सकते हैं। यह जगह इंग्लैंड के नार्थ वेल्स में स्थित है और इस गांव का नाम Portmeirion पोर्टमीयरियन है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। आइए मनी ट्री के बारे में विस्तार से जानते हैं-
क्या है मनी ट्री का रहस्य

इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राचीन समय में लोग अच्छी किस्मत पाने के लिए पेड़ के तनों में सिक्का डालते और बांधते थे। जबकि आधुनिक समय में लोग अच्छे स्वास्थ्य के लिए ऐसा करते हैं। अगर इस गांव में कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है, तो वह सिक्के को पेड़ में लगाता अथवा चिपकाता है। ऐसा करने से उसकी तबियत ठीक हो जाती है। वहीं, अगर कोई सिक्का निकालने की कोशिश करता है, तो वह बीमार पड़ जाता है।
इस प्रथा की शुरुआत कब हुई

ऐसा माना जाता है कि इस प्रथा की शुरुआत 17 वीं शताब्दी में हुई। जब लोगों ने कम मूल्य के सिक्कों को पेड़ से लगाना शुरू किया। इस बारे में उनका मत था कि ऐसा करने से उनका और उनके परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साथ ही फूटी किस्मत भी संवर जाएगी। धीरे-धीरे यह प्रथा प्रचलन में आ गई। अब लोग व्यापक रूप से इस रिवाज का पालन करते हैं। हालांकि, अब तक इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया है कि यह उपाय कितना कारगर है।
  PRADEEP SRIVASTAVA
Next News
1 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Delhi NCR Rocked by Second Earthquake in
Uttrakhand: मुख्य सचिव ने किया प्रधानमंत्री
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने जिलाधिकारियों और
राधिका यादव हत्याकांड: पुलिस ने किया
Crypto Currency / क्या है Crypto करेंसी खरीदने
UPITS : हैदराबाद में यूपीआईटीएस 2025 रोड
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1019 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(495 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(477 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(421 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(412 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )