किसान सरकार की प्राथमिकता, शोषण स्वीकार नहीं : योगी
Go Back |
Yugvarta
, Jul 11, 2025 08:19 PM 0 Comments
0 times
0
times
Lucknow : लखनऊ, 11 जुलाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं। उनका शोषण कतई बर्दाश्त नहीं है। प्रदेश सरकार निर्धारित मूल्य (एम0 आर0 पी0) पर किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक की सुगमतापूर्वक उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कटिबद्ध है। उर्वरक के वितरण में असामाजिक तत्वों द्वारा कालाबाजारी/जमाखोरी/ओवररेटिंग/टैगिंग आदि से किसान प्रभावित न हों, इस बात का भी विशेष ध्यान रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। गुणवतायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता बनाये रखने एवं उचित मूल्य पर वितरण के सम्बन्ध में अधिकारियों द्वारा भी अनुश्रवण किया जा रहा है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उर्वरक के बारे
फसल की आवश्यकता के अनुसार प्रदेश में उर्वरक उपलब्ध
कृषि मंत्री ने किसानों से की अपील: भरपूर उर्वरक उपलब्ध, भंडारण न करें
में सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि इसकी कहीं भी कोई किल्लत नहीं है। शाही ने इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी भी दी।
👉 *1-यूरिया:* प्रदेश में विगत वर्ष (खरीफ 2024 में 31 जुलाई, 2024 तक) यूरिया उर्वरक की कुल खपत 18.98 लाख मी0टन हुई थी। खरीफ 2025 में माह जून तक निर्धारित लक्ष्य 12.52 लाख मी0टन के सापेक्ष दिनांक- 10.07.2025 तक 28.56 लाख मी0टन उपलब्ध है, जिसमें से 14.25 लाख मी0टन विक्रय के उपरान्त कृषकों के क्रय हेतु 14.31 लाख मी0टन मात्रा अवशेष है।
👉 *2- डी0ए0पी0:* प्रदेश में विगत वर्ष (खरीफ 2024 में 31 जुलाई, 2024 तक) यूरिया उर्वरक की कुल खपत 4.38 लाख मी0टन हुई थी। खरीफ, 2025 में माह जून, निर्धारित लक्ष्य 6.60 लाख मी0टन के सापेक्ष दिनांक- 10.07.2025 तक 5.83 लाख मी0टन मात्रा उपलब्ध है, जिसमें से 3.16 लाख मी0टन विक्रय के उपरान्त कृषकों के क्रय हेतु 2.67 लाख मी0टन मात्रा अवशेष है।
👉 *3- एन0पी0के0:* प्रदेश में विगत वर्ष (खरीफ 2024 में 31 जुलाई, 2024 तक) यूरिया उर्वरक की कुल खपत 1.53 लाख मी0टन हुई थी। खरीफ, 2025 में माह जून, निर्धारित लक्ष्य 2.60 लाख मी0टन के सापेक्ष दिनांक- 10.07.2025 तक 4.26 लाख मी0टन मात्रा उपलब्ध है, जिसमें से 1.37 लाख मी0टन विक्रय के उपरान्त कृषकों के क्रय हेतु 2.89 लाख मी0टन मात्रा अवशेष है।
*4- प्रदेश के जनपदों में दैनिक रूप से सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में कृषकों के द्वारा की जा रही उर्वरक क्रय का विवरण निम्नवत हैः-*
*यूरियाः-* सहकारिता क्षेत्र में 11284 मी0टन तथा निजी क्षेत्र में 21416 मी0टन कुल 32700 मी0टन यूरिया उर्वरक का क्रय कृषकों के द्वारा की जा रही है।
*डी0ए0पी0ः-* सहकारिता क्षेत्र में 2790 मी0टन तथा निजी क्षेत्र में 3755 मी0टन कुल 6560 मी0टन डी0ए0पी0 उर्वरक का क्रय कृषकों के द्वारा की जा रही है।
*एन0पी0के0ः-* सहकारिता क्षेत्र में 1132 मी0टन तथा निजी क्षेत्र में 2427 मी0टन कुल 3559 मी0टन एन0पी0के0 उर्वरक का क्रय कृषकों के द्वारा की जा रही है।
*4- दिनांक 11.07.2025 तक सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में उर्वरकों की उपलब्धता का विवरणः-* सहकारिता क्षेत्र के अन्तर्गत रिटेलर क्षेत्र में 114134 मी0टन एवं 192745 मी0टन मात्रा जनपद के गोदामों में उपलब्ध है, इसी प्रकार 1145690 मी0टन मात्रा निजी क्षेत्र में कुल 1425569 मी0टन यूरिया उर्वरक प्रदेश के सभी जनपदों में उपलब्ध है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों की फसल की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक प्रदेश के सभी जनपदों में सहकारी समितियों एवं बिक्री केन्द्रों पर उपलब्ध है। अपनी फसल की आवश्यकतानुसार किसान समय-समय पर उर्वरक क्रय कर प्रयोग कर सकते हैं। किसी भी स्थिति में उर्वरक का क्रय कर भण्डारित न करें, जिससे अन्य कृषकों को उर्वरक हेतु असुविधा उठानी पड़े।