» प्रमुख समाचार
PM Narendra Modi / पीएम मोदी को साइप्रस का मिला सर्वोच्च सम्मान, 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस-III
Go Back | Yugvarta , Jun 16, 2025 09:33 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने तीन देशों के आधिकारिक दौरे पर हैं और इसका पहला पड़ाव है यूरोपीय देश साइप्रस, जहां उन्होंने द्विपक्षीय रिश्तों में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ा है। दौरे के दूसरे दिन उन्हें साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे दुनिया के 23वें नेता बने हैं।

सम्मान को भारत की जनता को समर्पित किया

राजधानी निकोसिया में आयोजित एक भव्य समारोह में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया। सम्मान स्वीकारते हुए पीएम मोदी ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस दौरे के दौरान देश के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से नवाजा गया। यह सम्मान पाकर पीएम मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों का गौरव बताया।

भारतवासियों का है। यह हमारे सांस्कृतिक मूल्यों, भाईचारे और वसुधैव कुटुंबकम की भावना का सम्मान है।”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सम्मान भारत और साइप्रस के मजबूत, मैत्रीपूर्ण और गहरे रिश्तों को समर्पित है, जो साझा मूल्यों, आपसी समझ और विश्वास पर आधारित हैं।

व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी पर विशेष फोकस

अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ व्यापारिक गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया, जिसमें दोनों देशों के कारोबारी नेताओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री ने साइप्रस को “यूरोप के प्रवेश द्वार” के रूप में वर्णित किया और कहा कि कई भारतीय कंपनियां इसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानती हैं।

उन्होंने बताया कि भारत और साइप्रस के बीच डिजिटल पेमेंट, टूरिज्म, डिफेंस, स्टार्टअप, और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। इस दौरान NPCI इंटरनेशनल और यूरोबैंक साइप्रस के बीच एक अहम समझौता भी हुआ, जिससे सीमा-पार डिजिटल भुगतान की सुविधा दोनों देशों के नागरिकों को मिल सकेगी।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
देर शाम सड़क पर उतर सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने किया बाबा विश्वनाथ व
बरसात से पहले नाले-नालियों को सफाई हो
ब्रेकिंग! केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं
टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान, सीएम के
उत्तराखंड : विकसित उत्तराखण्ड विजन 2047 के
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(745 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(418 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(350 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(343 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(343 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(323 Views )