» प्रमुख समाचार
प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में साइप्रस नेता ने छुए पैर, सोशल मीडिया ने हुया वायरल
Go Back | Yugvarta , Jun 16, 2025 09:14 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
निकोसिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय साइप्रस दौरे के दौरान एक भावुक कर देने वाला पल सामने आया, जब निकोसिया नगर परिषद की सदस्य मिकाएला किथ्रियोटी म्लापा ने भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए उनके पैर छूकर सम्मान प्रकट किया।


यह पल सोमवार को उस समय देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस के साथ देश की ऐतिहासिक सीजफायर लाइन क्षेत्र का दौरा कर रहे थे।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी, जो पूर्व में कई बार महिलाओं को उनके पैर छूने से विनम्रता से रोक चुके हैं, इस बार भी म्लापा को आशीर्वाद देते हुए हाथ जोड़ते नजर आए।

भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, "पहले पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पीएम मोदी के चरण छूकर सम्मान व्यक्त किया था और अब साइप्रस की नगर परिषद की सदस्य मिकाएला द्वारा किया गया यह कार्य भारतीय संस्कृति, परंपरा और सभ्यता की वैश्विक प्रशंसा का प्रतीक है। पीएम मोदी ने भारत की शक्ति के साथ-साथ उसकी प्रतिष्ठा और गौरव को भी वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाई दी है।"

यह कोई पहला मौका नहीं है, जब पीएम मोदी को इस तरह से सम्मान दिया गया है। मई 2023 में जब पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी पहुंचे थे, तो वहां के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने भी उनका स्वागत करते हुए उनके पैर छुए थे और उन्हें "महान नेता" बताते हुए विशेष सम्मान दिया था।

वहीं, सोमवार को राष्ट्रपति निकोस ने प्रधानमंत्री मोदी को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय" सम्मान से नवाजा। यह साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह पीएम मोदी को किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा मिला 23वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

राष्ट्रपति निकोस ने कहा, "23 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह ऐतिहासिक यात्रा हमारे लिए गौरव की बात है। इससे हमारे द्विपक्षीय संबंधों को अर्थव्यवस्था, व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, तकनीक, पर्यटन और संपर्क के क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी। साइप्रस भारत का एक विश्वसनीय सहयोगी है और हम यूरोपीय संघ के सदस्य के रूप में भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं साइप्रस मुद्दे पर भारत की दीर्घकालिक समर्थन नीति के लिए प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक रूप से धन्यवाद करता हूं, साथ ही अंतरराष्ट्रीय और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों में साइप्रस का समर्थन भी दोहराता हूं।"
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
देर शाम सड़क पर उतर सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने किया बाबा विश्वनाथ व
बरसात से पहले नाले-नालियों को सफाई हो
ब्रेकिंग! केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं
टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान, सीएम के
उत्तराखंड : विकसित उत्तराखण्ड विजन 2047 के
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(745 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(418 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(350 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(343 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(343 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(323 Views )