» राज्य
उत्तराखंड: SDRF उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेंद्र सिंह नाथ ने ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट कोजियस्को पर फहराया तिरंगा
Go Back | Yugvarta , Apr 01, 2025 10:48 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image देहरादून : 
SDRF उत्तराखंड पुलिस में नियुक्त मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह नाथ ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि अपने नाम करते हुए ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजियस्को पर सफलतापूर्वक आरोहण किया। इस ऐतिहासिक क्षण पर उन्होंने भारतीय तिरंगे के साथ-साथ SDRF, उत्तराखंड पुलिस के ध्वज को भी शान से लहराया।

इस अवसर पर अरुण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF द्वारा मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ को उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्वतारोहण एक साहसिक खेल है और SDRF के प्रत्येक सदस्य के लिए ऐसे साहसिक खेलों का विशेष महत्व है, इसलिए समय समय पर ऐसे साहसिक खेलों में प्रतिभाग करने हेतु कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि SDRF द्वारा सतोपंथ, भागीरथी, त्रिशूल, गंगोत्री व एवरेस्ट का सफल आरोहण किया है। इन पर्वतारोहण अभियानों के माध्यम से मिले कौशल से SDRF द्वारा ग्लेशियरों एवम ट्रेक रूटों में फंसे देश-विदेश के अनेक पर्वतारोहियों, ट्रैकरों एवम पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया है।

सेनानायक SDRF, श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ SDRF की  हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम का एक अभिन्न अंग है। राजेन्द्र द्वारा विभिन्न पर्वत श्रंखलाओं पर किये गए सफल आरोहण से उच्च तुंगता क्षेत्रों में अपनी कार्यक्षमता में गुणात्मक सुधार किया गया बल्कि SDRF के अन्य कर्मियों को भी प्रेरित किया है।

साहसिक अभियान की गौरवशाली यात्रा

दिनांक 26 मार्च 2025 को SDRF वाहिनी, जॉलीग्रांट से श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक, SDRF द्वारा उन्हें इस पर्वतारोहण अभियान के लिए शुभकामनाओं सहित फ्लैग ऑफ किया गया। इसके बाद वे हांगकांग, सिडनी और मेलबर्न से होते हुए ऑस्ट्रेलिया पहुँचे। दिनांक 31 मार्च 2025 को प्रातः स्थानीय समय 11:24 बजे सभी चुनौतियों को पार करते हुए मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने माउंट कोजियस्को पर सफलतापूर्वक आरोहण किया गया।

विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस

इस अभियान के दौरान उन्हें कड़ाके की ठंड, बर्फीली हवाओं और शून्य से नीचे के तापमान जैसी अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके, अपने अथक परिश्रम, साहस और संकल्प के बल पर उन्होंने इस चोटी पर विजयी पताका फहराई।

सातों महाद्वीपों की चोटियों पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य

मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह नाथ का उद्देश्य विश्व के सभी सात महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर भारतीय तिरंगा एवं उत्तराखंड पुलिस का ध्वज लहराना है। इस दिशा में यह उनका पांचवां महाद्वीप था। इनके द्वारा विगत वर्षों में चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), डीकेडी-2 (5670 मीटर), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) माउंट गंगोत्री प्रथम (6672 मीटर), माउंट श्रीकंठ (6133 मीटर), माउंट बलज्यूरी (5922 मीटर), माउंट बंदरपूंछ (5500 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश (5642 मीटर), अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) व दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) व नॉर्थ अमेरिका अलास्का की सबसे ऊंची चोटी माउंट देनाली (6190मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया गया है।

विभागीय सहयोग के प्रति आभार

उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय उत्तराखंड पुलिस के उच्चाधिकारियों एवं संपूर्ण पुलिस परिवार को दिया, जिनका निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन उन्हें प्राप्त होता रहा। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उत्तराखंड पुलिस, बल्कि संपूर्ण प्रदेश एवं देश को गर्व की अनुभूति हुई है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
हर घर से निकले खिलाड़ी, तब बनेगा
देवभूमि (UK) के स्कूलों में अब गीता
उत्तराखंड : एक जून से पर्यटकों के
India Lost Jets Due to Tactical Errors
Tej Pratap Yadav News : तेज प्रताप
All-Party Indian Delegation Reaches Spain to Promote
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(314 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(312 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(301 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(299 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(296 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(272 Views )