» राज्य » दिल्ली
भगत सिंह कोश्यारी असाधारण व्यक्तित्व के धनी,साधारण जीवन में एक मिसाल कायम की: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला
Go Back | Yugvarta , Mar 09, 2025 08:55 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  नई दिल्ली; 9 मार्च, 2025: लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्य मंत्री; महाराष्ट्र और गोवा के पूर्व राज्यपाल और पूर्व सांसद, भगत सिंह कोश्यारी की सराहना करते हुए कहा कि कोश्यारी एक असाधारण व्यक्ति हैं, जो एक साधारण और सरल जीवन जीकर एक मिसाल कायम कर रहे हैं। बिरला ने कहा कि कोश्यारी का जीवन, उनके संघर्ष तथा राष्ट्र और समाज के प्रति उनका योगदान न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

उन्होंने यह टिप्पणियाँ आज दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला

भगत सिंह कोश्यारी सेवा, समर्पण, सिद्धांतों और आध्यात्मिकता की प्रतिमूर्ति हैं: लोक सभा अध्यक्ष

लोक सभा अध्यक्ष ने ‘पर्वत शिरोमणि भगत सिंह कोश्यारी’ पुस्तक का विमोचन किया


केंद्र (IGNCA) में मदन मोहन सती द्वारा लिखी पुस्तक “पर्वत शिरोमणि भगत सिंह कोश्यारी” के विमोचन के अवसर पर कीं । इस अवसर पर श्री भगत सिंह कोश्यारी; दिल्ली विधान सभा के उपाध्यक्ष, मोहन सिंह बिष्ट; आईजीएनसीए के सदस्य सचिव, डॉ. सच्चिदानंद जोशी; केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भगत सिंह कोश्यारी के प्रेरणादायी जीवन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, बिरला ने कहा कि एक छात्र, राजनेता, लेखक और पत्रकार के रूप में, कोश्यारी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया, तथा निर्धन और उपेक्षित लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किए। बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि कोश्यारी ने देश को हमेशा सबसे ऊपर रखा और इस सिद्धांत पर वह सदैव अटल रहे। संसद में कोश्यारी के साथ बिताए समय का स्मरण करते हुए, अध्यक्ष महोदय ने कहा कि एक सांसद और संसदीय समिति के सभापति के रूप में, कोश्यारी ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ संस्था की सेवा करते हुए अद्वितीय निष्ठा का परिचय दिया । बिरला ने पर्वतीय विकास, वनों के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा में कोश्यारी की गहन आस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मुद्दे उनके दिल के बहुत करीब हैं।

अपने संबोधन में बिरला ने कहा कि मुख्यमंत्री, राज्यपाल और सांसद के रूप में कार्य करते हुए कोश्यारी ने न तो अहंकार दिखाया और न ही सत्ता के प्रति लगाव। पद पर रहते हुए और सामान्य जीवन में भी उन्होंने सदैव सिद्धांतों और नियमों का दृढ़तापूर्वक पालन किया । अध्यक्ष महोदय ने यह भी कहा कि भगत सिंह कोश्यारी सेवा, समर्पण, ईमानदारी और आध्यात्मिकता की प्रतिमूर्ति हैं तथा श्री कोश्यारी के साथ जब भी उनकी बात होती है, उन्हें राष्ट्र की सेवा जारी रखने के लिए नई ऊर्जा मिलती है।

बिरला ने आशा व्यक्त की कि "पर्वत शिरोमणि भगत सिंह कोश्यारी" पुस्तक आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें यह शिक्षा देगी कि दृढ़ संकल्प के साथ चुनौतियों का कैसे सामना किया जाए तथा देश और देशवासियों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए कैसे काम किया जाए । कोश्यारी के संघर्ष और जीवन से जिस प्रकार बहुत लोगों के जीवन का मार्ग प्रशस्त हुआ है, उसी तरह यह पुस्तक सार्वजनिक जीवन जी रहे लोगों, छात्रों, शिक्षाविदों और आम जनता को प्रेरित करेगी।

अंत में, बिरला ने इस उत्कृष्ट पुस्तक को लिखने के लिए लेखक के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
प्रदेश के 23 हजार लोगों ने दी
मधुमक्खी पालन से स्वरोजगार को बढ़ावा देगी
योगी सरकार की नई पहल, स्मार्ट आरसी
सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह में पहुंचे
बुंदेलखंड की ताकत का एहसास अब दुनिया
खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3425 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1076 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1036 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(919 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(895 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(837 Views )