» विदेश
एसटीईएम शिक्षा में महिलाओं की पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित कर रहा भारत
Go Back | Yugvarta , Feb 13, 2025 06:39 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Newyork : 
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने यहां यूएन मुख्यालय में आयोजित एक सभा के दौरान भारत में विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं एवं लड़कियों की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (एसटीईएम) शिक्षा में महिलाओं की सबसे बड़ी हिस्सेदारी के साथ, भारत ने महिलाओं और लड़कियों को विज्ञान में अध्ययन करने और करियर बनाने के लिए विशेष तौर पर प्रोत्साहित किया है और इसके लिए कई योजनाएं भी शुरू की गई हैं।
पटेल ने ‘विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ को मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपनी महिलाओं और लड़कियों को विज्ञान को अपनाने तथा इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि वह भी भारत की ग्रोथ स्टोरी का नेतृत्व कर सके।
न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने बुधवार को पटेल के हवाले से ‘एक्स’ पर लिखा दुनिया भर में एसटीईएम शिक्षा में महिलाओं की सबसे बड़ी हिस्सेदारी के साथ, भारत ने महिलाओं और लड़कियों को विज्ञान में अध्ययन करने और करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इंस्पायर, डब्ल्यूओएस और किरण-डब्ल्यूआईएसई जैसी कई पहल की हैं।
भारतीय राजदूत ने आगे कहा इसरो में अंतरिक्ष मिशनों का नेतृत्व करने वाली महिला वैज्ञानिकों से लेकर डीआरडीओ में मिसाइलों को डिजाइन करने वाले इंजीनियरों तक, प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में प्रसिद्ध विज्ञान प्रोफेसरों से लेकर जैव प्रौद्योगिकी और फिनटेक में तकनीकी उद्यमियों तक, भारत अपनी महिलाओं और लड़कियों को विज्ञान को अपनाने और विज्ञान में करियर बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है, ताकि इंडिया-डेवलपमेंट स्टोरी का नेतृत्व किया जा सके।
बता दें कि 2015 में यूएन महासभा ने 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया था। तब से यह विज्ञान के क्षेत्र में लिंग आधारित भेदभाव को खत्म करने और महिलाओं को वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बना हुआ है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
लखीमपुर : सीएम योगी ने देश के
महाशिवरात्रि 26 फरवरी को: राशि अनुसार करें
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुलाई अहम
पर्यावरण वैज्ञानिकों ने कहा संगम का जल
यूपी: अब हर पंचायत में होगी एक
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: AUS vs ENG Live
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3411 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1064 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1018 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(903 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(881 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(821 Views )