» केंद्र सरकार
क्यों इनकम टैक्स बिल 2025 एक जरूरी और अहम सुधार है?
Go Back | Yugvarta , Feb 13, 2025 01:20 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image DELHI :  नई दिल्ली । सरकार देश में पारदर्शी, दक्ष और बिजनेस-फ्रेंडली माहौल तैयार करने के उद्धेश्य से नया इनकम टैक्स बिल 2025 लाने जा रही है।
माना जा रहा है कि यह बिल गुरुवार को संसद में पेश किया जा सकता है और यह पुराने इनकम टैक्स कानून, 1961 की जगह लेगा, जो कि मौजूदा समय में पुराना पड़ चुका है और बार-बार संशोधनों के कारण काफी पेचीदा हो गया है।

नए इनकम टैक्स बिल 2025 में सरकार ने सुधारों और कानून को सरल बनाने पर जोर दिया है।

नए इनकम टैक्स बिल 2025 में सेक्शन की संख्या घटाकर 819 से 536 कर दी

नए इनकम टैक्स बिल 2025 में सरकार ने सुधारों और कानून को सरल बनाने पर जोर दिया है।

गई है। साथ ही इसमें अनावश्यक छूटों को समाप्त करने और कुल शब्द संख्या 5 लाख से घटाकर 2.5 लाख करने का प्रस्ताव है।

भारत की टैक्स नीति में एक बड़ा बदलाव 2017-18 में शुरू हुआ था, जब कई कटौतियों को समाप्त करते हुए कॉर्पोरेट टैक्स दरों को कम कर दिया गया।

इस कदम ने प्रणाली को निष्पक्ष बना दिया, जिससे छोटे व्यवसायों को लाभ हुआ जो पहले जटिल टैक्स स्ट्रक्चरों से जूझ रहे थे।

अनावश्यक टैक्स इंसेंटिव को समाप्त करके और एक टैक्स स्ट्रक्चर की ओर बढ़ते हुए, सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी करदाता लूपहोल का उपयोग किए बिना अपना योगदान दें।

इससे भारत का टैक्स बेस मजबूत होगा और लंबे समय में आय स्थिरता में सुधार होगा। यह कानून भारत के टैक्स सिस्टम को ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस के करीब भी लाता है।

नए इनकम टैक्स बिल 2025 की एक प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें टेक्नोलॉजी से संचालित असेसमेंट पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

जैसे-जैसे डिजिटल उपकरण अधिक उन्नत होते जा रहे हैं, टैक्स जांच और फाइलिंग स्वचालन और एआई-संचालित आकलन की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे टैक्स प्रशासन को अधिक कुशल बनाया जा सके और टैक्स चोरी को कम किया जा सके।

अधिक स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए नए इनकम टैक्स बिल में व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए व्याख्या को आसान बनाने के लिए टैक्स प्रावधानों को समझाने के लिए तालिकाएं, उदाहरण और सूत्र भी शामिल किए गए हैं।

टैक्स कानूनों को सरल बनाकर नए इनकम टैक्स बिल 2025 में सरकार की कोशिश है कि बिजनेस अपना ध्यान वृद्धि पर लगाए न कि टैक्स प्लानिंग पर। इससे देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुंबई इंडियंस की लगातार पांचवीं जीत, बुमराह
Shahjahanpur gets India’s first night-landing airstrip, fighter
उत्तराखंड : राइफलमैन समीर आले के पार्थिव
उत्तराखंड : चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों
कार्यरत अस्थायी/आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाओं पर नहीं
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने उच्च हिमालयी
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3475 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1133 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1095 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(977 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(952 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(886 Views )