38th National Games : धामी ने किया 38वें राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का अवलोकन
Go Back |
Yugvarta
, Feb 12, 2025 09:02 PM 0 Comments
0 times
0
times
Dehradun :
देहरादून, 12 फरवरी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स खेलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मिक्सड रिले रेस का अवलोकन कर विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान 5000 मीटर रेस (महिला) के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया। 5000 मीटर रेस (महिला) में उत्तराखंड की अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि महाराष्ट्र की पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर गीता धामी, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।