» खेल
देव कुमार मीना ने 38वें राष्ट्रीय खेल में बनाया नया पोल वॉल्ट राष्ट्रीय रिकॉर्ड
Go Back | Yugvarta , Feb 11, 2025 09:01 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून, 11 फ़रवरी : 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स स्पर्धा के तहत पोल वॉल्ट में मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 5.32 मीटर की ऊँचाई पार कर 2022 में गुजरात में बने एस. सिवा के 5.31 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
प्रतियोगिता के दौरान मीना ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
मैच के बाद अपनी इस उपलब्धि पर देव कुमार मीना ने कहा, "राष्ट्रीय रिकॉर्ड तक का सफर बहुत लंबा था। सबसे ज्यादा समर्थन मेरे घर वालों और कोच का रहा है। मैं एक किसान परिवार से हूं और वहां से यहां तक आना बहुत संघर्ष भरा रहा। आज सोचा था कि कुछ नया करना है, तो बस आज इतिहास रच दिया।"
हैमर थ्रो में भी टूटा रिकॉर्ड
हैमर थ्रो महिला स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 62.47 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा। यह रिकॉर्ड 2023 में उत्तर प्रदेश की ही तान्या चौधरी ने बनाया था। अनुष्का की इस उपलब्धि ने भारतीय एथलेटिक्स में उत्तर प्रदेश की मजबूत पकड़ को फिर साबित किया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
भारत-पाकिस्तान संघर्ष से हमारा कोई सरोकार नहीं
अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट होंगे नए पोप,
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे
India -Pakistan Conflict | जम्मू, पठानकोट, उधमपुर
भारत ने स्टैंड क्लियर किया ; 'तनाव
सीमा तनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल ने
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(253 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(188 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(148 Views )
India Slams Pakistan at UN: Deputy Envoy
(133 Views )
Rajnath Singh To Brief PM Modi On
(125 Views )
आतंक के कारखाने के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई
(97 Views )