» खेल
14 वर्षीय तूफान: वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ठोका शतक
Go Back | Yugvarta , Apr 28, 2025 11:36 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Jaipur : 
जयपुर, 20 अप्रैल : आईपीएल में क्रिकेट प्रेमियों ने एक ऐतिहासिक पारी का गवाह बना। महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जोरदार शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने मात्र 35 गेंदों में शतक बनाकर टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का नया कीर्तिमान रचा। यही नहीं, वह क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। वैभव ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि 14 साल और 32 दिन की उम्र में हासिल की।

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। उन्होंने 38 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 11 शानदार छक्के शामिल रहे। उनकी स्ट्राइक रेट 265.78 रही। खास बात यह रही कि उन्होंने महज 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यूसुफ पठान ने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में शतक लगाया था, जिसे अब वैभव ने पीछे छोड़ दिया।

सबसे युवा शतकवीर के मामले में भी वैभव ने नया इतिहास रच दिया। इससे पहले मनीष पांडे ने 19 साल 253 दिन की उम्र में शतक लगाया था, लेकिन वैभव ने महज 14 साल में यह कारनामा कर दिखाया। इसके अलावा, उन्होंने आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के भारतीय रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। मुरली विजय ने 2010 में 11 छक्के जमाए थे, और अब वैभव ने भी एक पारी में 11 छक्के उड़ा दिए।

इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने अपने शुरुआती 3 आईपीएल मुकाबलों में भी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 16 छक्के लगा दिए हैं, जबकि ब्रेंडन मैक्कुलम ने अपने पहले 3 आईपीएल मैचों में 15 छक्के जड़े थे। इस तरह वैभव ने इस सूची में भी बाजी मार ली है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
India’s Decisive Retaliation : Operation Sindoor targeted
बरसात पूर्व करा लें अधिकाधिक निर्माण कार्य
सुरक्षा के माहौल में ही विकास और
धामी ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया भारत-नेपाल सीमा
सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(269 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(259 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(212 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(187 Views )
हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं
(173 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(166 Views )