» खेल
38वें राष्ट्रीय खेल : उत्तराखंड की टीमों का शानदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Go Back | Yugvarta , Feb 11, 2025 08:57 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून, 11 फ़रवरी : 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत गंगा नदी के तट पर आयोजित बीच कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तराखंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। आज हुए मुकाबलों में महिला और पुरुष दोनों वर्गों में उत्तराखंड की टीमों ने महाराष्ट्र की टीमों को शिकस्त दी।
महिला वर्ग में उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच हुए मुकाबले में उत्तराखंड ने 50-37 से जीत दर्ज की। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश और कर्नाटक की महिला टीमों के बीच हुए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने 58-17 से जीत हासिल की। दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की टीमें भी आमने-सामने आईं, जहां हिमाचल प्रदेश ने 60-34 से मुकाबला अपने नाम किया। वहीं, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच हुए मुकाबले में हरियाणा ने 59-28 से जीत दर्ज की।
पुरुष वर्ग की बात करें तो उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को 42-39 से हराकर करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 52-29 से मात दी। राजस्थान और कर्नाटक के मुकाबले में राजस्थान ने 53-38 से जीत हासिल की, जबकि हरियाणा और आंध्र प्रदेश के बीच का मुकाबला 32-32 के स्कोर पर ड्रॉ हो गया।
कल होंगे ये रोमांचक मुकाबले
महिला वर्ग:
• हिमाचल बनाम कर्नाटक
• महाराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़
• उत्तर प्रदेश बनाम दिल्ली
• हरियाणा बनाम उत्तराखंड
पुरुष वर्ग:
• उत्तर प्रदेश बनाम आंध्र प्रदेश
• महाराष्ट्र बनाम कर्नाटक
• हरियाणा बनाम हिमाचल प्रदेश
• राजस्थान बनाम उत्तराखंड

अब क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी टीमें अगले मुकाबलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। गंगा तट पर हो रही यह प्रतियोगिता दर्शकों के बीच भी उत्साह जगा रही है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Virat Kohli News / विराट कोहली T20
US-Yemen Airstrikes / राष्ट्रपति ट्रंप 2.0 का
कृति खरबंदा ने पुलकित सम्राट के साथ
Enhance campus culture with focus on continuous
अयोध्या: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की रविवार
8 साल बेमिसाल : गांव-गांव आंगनबाड़ी केंद्र
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3429 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1082 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1039 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(924 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(899 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(841 Views )