» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
सूर्य का गोचर हुआ मंगल के नक्षत्र में, इन 4 राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत
Go Back | Yugvarta , Feb 06, 2025 07:37 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
सूर्य ग्रह 6 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल है, जोकि सूर्य ग्रह का मित्र है। मंगल के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश कई मायनों में शुभ फलदायक साबित होगा। इस दौरान राशिचक्र की कुछ राशियों को करियर और कारोबार के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही सरकारी क्षेत्रों से भी इन राशियों को लाभ मिलने की संभावना है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य के होने से कब तक इनको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे आइए जानते हैं।
मेष

सूर्य के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश के बाद आपको सरकारी क्षेत्रों से लाभ हो सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है या आय का कोई स्रोत मिल सकता है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और साथ किसी तरह का मांगलिक कार्यक्रम भी घर-परिवार में हो सकता है। पिता या पितातुल्य लोगों से अच्छी सलाह आपको मिलेगी। अपने ऊर्जावान चरित्र से लोगों को भी आप प्रभावित कर पाने में कामयाब होंगे। नौकरी में बदलाव होने की भी संभावना है।

कन्या

आपको शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल प्रभाव मिलने की संभावना है। नए विषयों को जानने में आपकी रुचि बढ़ेगी और इससे लाभ भी आपको होगा। कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का मौका इस दौरान मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर वाद-विवाद की स्थिति में आप विजय हासिल करेंगे। इस दौरान आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कार्यक्षेत्र में अनुकूल रिजल्ट आप पा सकते हैं। माता पिता के जरिए इस राशि वालों को धन लाभ मिल सकता है। कारोबारी बड़ी बजत कर पाने में कामयाब हो सकते हैं।

वृश्चिक

आपका साहस-पराक्रम इस दौरान बढ़ेगा। आप आत्मकेंद्रित होंगे और अपने लक्ष्यों को तय समय पर पूरा कर पाएंगे। आपके काम करने के तरीके से आसपास के लोग भी प्रभावित हो सकते हैं। सूर्य आपकी राशि के स्वामी मंगल के ही नक्षत्र में हैं, इसलिए धन-धान्य की भी इस राशि के जातकों को प्राप्ति हो सकती है। अनजान स्रोत से लाभ मिलने की भी संभावना है। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के जरिये आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मकर

मकर राशि के जातकों के कई दबे ख्वाब इस दौरान पूरे होंगे। कारोबारियों नई योजनाओं को लागू करके लाभ पा सकते हैं। किसी अनजान शख्स के जरिये कुछ जातकों को धन प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आप काम के प्रति निष्ठावान रहेंगे जिससे कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप समझेंगे और घर के लोगों से बात करके उलझे मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Lucknow : Zero Poverty scheme’s first beneficiary
हरियाणा सीएम नायब सैनी ने सपरिवार किया
सनातन आस्था की पुकार सुन पाकिस्तान से
सूर्य का गोचर हुआ मंगल के नक्षत्र
PM Modi In Rajya Sabha / 'तमाशा
P-Safe Empowers Women Athletes Through, 'Power Queen'
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3395 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1047 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1000 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(884 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(860 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(803 Views )