» देश
बजट 2025: मध्यम वर्ग को राहत, आत्मनिर्भर भारत का मजबूत रोडमैप – पंकज सिंह
Go Back | Yugvarta , Feb 01, 2025 01:21 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Noida : 
नोएडा, 1 फरवरी : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2025 को लेकर नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने इसे मध्यम वर्ग, किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण का ब्लूप्रिंट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों को दर्शाता है और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मध्यम वर्ग को बड़ी राहत

पंकज सिंह ने बजट में मध्यम वर्ग को दी गई आयकर राहत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक संबल मिलेगा और उनकी सपनों को साकार करने की नई दिशा मिलेगी। मोदी सरकार का यह बजट नवाचार, स्टार्टअप और निवेश को भी प्रोत्साहित करता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

हर वर्ग को समाहित करता बजट

उन्होंने कहा कि बजट में किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिलाओं और बच्चों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। सरकार ने शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य के लिए ठोस प्रावधान किए हैं, जो एक सशक्त भारत की नींव रखेंगे। इसके अलावा, नवाचार और स्टार्टअप सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं।

मोदी सरकार की दूरदर्शी नीति का प्रतीक

पंकज सिंह ने इस सर्वसमावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल देश के आर्थिक विकास को बल देगा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को हकीकत में बदलने की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित होगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
DM Orders Action on 750 Bighas of
हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का
38वें राष्ट्रीय खेल : उत्तराखंड आकर अश्विनी
38वें राष्ट्रीय खेल में रोइंग प्रतियोगिता का
मिल्कीपुर उपचुनाव : अखिलेश ने चुनाव आयोग
National Games : लॉन बॉल प्रतियोगिता में
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3394 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1047 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(999 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(879 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(857 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(802 Views )