दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Go Back |
Yugvarta
, Feb 01, 2025 10:00 AM 0 Comments
0 times
0
times
New Delhi :
नई दिल्ली, 1 फ़रवरी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों के समर्थन में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री धामी की प्रचार यात्रा के तहत:
• दोपहर 1 बजे कुलवंत राणा के समर्थन में जनसभा
• दोपहर 3 बजे प्रद्युमन राजपूत के पक्ष में प्रचार
• शाम 4:30 बजे संदीप शेरावत के समर्थन में सभा
• शाम 6:30 बजे अभय वर्मा के पक्ष में जनसभा
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होना है। इसको लेकर भाजपा ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है, और मुख्यमंत्री धामी पार्टी के पक्ष में सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं।