» राज्य » उत्तराखंड
उत्तराखण्ड परिवहन निगम: 48 घंटे बाद खत्म हुई परिवहन निगम के कर्मियों की हड़ताल, सेवा बहाल
Go Back | Yugvarta , Oct 23, 2024 08:29 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 22 अक्टूबर को शुरू हुई प्रदेशव्यापी हड़ताल 48 घंटे बाद खत्म हो गई है. सचिव एवं आयुक्त परिवहन विभाग ने संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की थी. जो सफल रही.


48 घंटे बाद खत्म हुई परिवहन निगम के कर्मियों की हड़ताल
बता दें सचिव एवं आयुक्त परिवहन विभाग बृजेश कुमार संत ने बीते मंगलवार को शाम आठ बजे संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की. वार्ता में राष्ट्रीयकृत मार्गों पर परमिट जारी करने के संबंध में जारी राज्य परिवहन प्राधिकरण के आदेश (14-10-2024) पर स्थिति स्पष्ट की गई.

अन्य मांगों पर जल्द लिया जाएगा निर्णय
सचिव ने कहा इस आदेश के तहत फ़िलहाल कोई नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा. सचिव ने कर्मचारियों के बीच फैले भ्रम को दूर किया. सचिव ने आश्वासन दिया कि संयुक्त मौर्चा की अन्य मांगों पर सभी पक्षों से विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा. वार्ता के बाद संयुक्त मोर्चा के संयोजक अशोक चौधरी ने निगम कर्मियों की प्रस्तावित कार्य बहिष्कार को वापस लेने की घोषणा की.

हड़ताल के कारण छुट्टी पर चले गए थे ड्राइवर-कंडक्टर
बुधवार को एक बार फिर सचिव परिवहन की अध्यक्षता में वार्ता हुई. जिसमे बताया कि हड़ताल के कारण कुछ चालक-परिचालक छुट्टी पर चले गए थे, जिसके कारण बुधवार सुबह 20-25 प्रतिशत सेवाएं बाधित रहीं. हालांकि, यह भी आश्वासन दिया गया कि दोपहर 12 बजे तक सभी सेवाएं पूर्व की तरह सुचारू हो जाएंगी.
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
विदेशों में मनाया जा रहा भारत की
T20I क्रिकेट मैच:इस ऑलराउंडर ने 15 छक्के
रजनीकांत और आमिर खान पर्दे पर
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: एनसीपी ने जारी की
हॉकी के खिलाड़ियों को धामी सरकार की
Dhami Cabinet : अब ग्राउंड वाटर के
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3288 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(854 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(842 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(757 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(727 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(684 Views )