» राज्य » उत्तराखंड
सीएम धामी ने सड़क मरम्मत में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, त्योहारों में ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर: समीक्षा बैठक में बंशीधर तिवारी मौजूद रहे
Go Back | Yugvarta , Oct 22, 2024 04:38 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून, 22 अक्टूबर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। सीएम आवास में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराया जाए। निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्योहारों के दृष्टिगत राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। स्थानीय उत्पादों की बिक्री की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वाहन किया है कि त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद जरूर करें। इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को समर्थन मिलेगा, बल्कि “वोकल फॉर लोकल“ और “आत्मनिर्भर भारत“ जैसे अभियानों को भी बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटखोरी से बचाव के लिए सघन चैंकिंग अभियान चलाया जाए। खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। यह सुनिश्चत किया जाए लोगों को आवाजाही में अनावश्यक परेशानी न हो।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एडीजी ए.पी. अंशुमन, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी मौजूद थे।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
UP bags National Water Award for outstanding
Deepotsav 2024: Vedic rituals held at Ram
The Advanced Paediatric Center is taking concrete
यूपी-भारत में संभावनाएं व संसाधन, रेडिमेड गारमेंट
महाकुंभ 2025 के निर्माण कार्यों से बढ़ी
सीएम धामी ने सड़क मरम्मत में लापरवाही
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3287 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(851 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(840 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(755 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(725 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(683 Views )