» राज्य » उत्तराखंड
गोर्खा समाज की सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करेगी सरकार: धामी
Go Back | Yugvarta , Oct 20, 2024 10:43 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image देहरादून : 
देहरादून, 19 अक्टूबर (युगवार्ता न्यूज़ एजेंसी) - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट, देहरादून में वीर गोर्खा कल्याण समिति दूधली, द्वारा आयोजित 'गोर्खा दशैं - दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव-2024' में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखा समाज का इतिहास गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और अदम्य वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा दशैं पर्व, माँ दुर्गा की उपासना और उनके नौ दिव्य रूपों की आराधना को समर्पित है। यह पर्व हमें सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सत्य, धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने से बुराई पर सदैव अच्छाई की विजय होती है। उन्होंने कहा दशैं पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके माध्यम से हम अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे अनेकों क्षेत्रों में गोरखा समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार गोरखा समाज की सांस्कृतिक धरोहरों को भी बढ़ावा देने लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा संस्कृति विभाग में गोर्खा दशैं - दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव को भी शामिल कर, हर संभव अनुदान की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा गोरखा समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार कार्य करते रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक भारतीय संस्कृति में गोरखा समाज की अहम भूमिका है। यह सांस्कृतिक घनिष्ठता दिखाता है कि हमारी जड़ें और मूल एक ही हैं। गोरखा समाज का मातृभूमि की रक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान है। गोरखा समाज ने सदियों से देश की सीमाओं की रक्षा की है। उन्होंने कहा अमर वीर मेजर दुर्गा मल्ल जी, परमवीर चक्र से सम्मानित धन सिंह थापा जी और प्रथम अशोक चक्र विजेता श्री नर बहादुर थापा जी के अद्वितीय शौर्य को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1962, कारगिल युद्ध जैसे अनेकों युद्ध में भी गोरखा रेजिमेंट के हमारे जवानों ने हर मोर्चे पर अपनी बहादुरी का परिचय दिया। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही अपने कर्तव्यों का हमेशा पालन किया है। गोरखा समाज सीमाओं की रक्षा के साथ राज्य के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य सरकार गोरखा समाज के उत्थान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और उनके विकास व कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर नेपाल के राजदूत डॉ. सुरेंद्र थापा, विधायक विनोद चमोली, ले. जनरल राम सिंह प्रधान, चंद्रवीर गायत्री, कमल थापा, विशाल थापा, सूर्य विक्रम शाही एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म
रोज़गार गारंटी परिषद की बैठक में ग्राम्य
दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी, दिवाली
'मुझे भारत में रहने दीजिए' - तस्लीमा
बॉलीवुड न्यूज़ :Shraddha Kapoor / श्रद्धा किसके
बॉलीवुड न्यूज़ :सलमान खान का है सिंघम
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3287 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(850 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(840 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(755 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(725 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(683 Views )