» राज्य » पंजाब
Punjab : धान खरीद में देरी के विरोध में किसानों ने सड़कें जाम कीं, रेल पटरियों पर धरना दिया
Go Back | Yugvarta , Oct 13, 2024 09:33 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Chandigarh :  पंजाब के किसानों ने चालू खरीफ विपणन सत्र में धान की कथित धीमी खरीद के खिलाफ रविवार को राज्य में कई स्थानों पर सड़कें जाम कर दीं और रेल पटरियों पर धरना दिया। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने जहां दोपहर 12 से तीन बजे तक राज्यव्यापी सड़क नाकेबंदी का आह्वान किया, वहीं भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) ने भी तीन घंटे के लिए ‘रेल रोको’ का आह्वान किया।

किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कई स्थानों पर सड़कें जाम कर दीं, जिससे आने जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने सड़क यातायात को वैकल्पिक

Punjab : पंजाब के किसानों ने चालू खरीफ विपणन सत्र में धान की कथित धीमी खरीद के खिलाफ रविवार को राज्य में कई स्थानों पर सड़कें जाम कर दीं और रेल पटरियों पर धरना दिया

मार्गों से मोड़ दिया।भाकियू (एकता उग्राहां) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि उन्होंने बटाला, शाहकोट (जालंधर), बठिंडा, अजीतवाल (मोगा), वल्ला फाटक (अमृतसर), पट्टी (तरनतारन), मलोट (मुक्तसर), जलालाबाद (फाजिल्का), कोटकपुरा (फरीदकोट), मानसा, धबलान (पटियाला),और मंडियाला (होशियारपुर) सहित 17 स्थानों पर ‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन किया।

लुधियाना में किसानों ने समराला, कोहरा, खन्ना, रायकोट, दोराहा, पायल और जगराओं सहित कई स्थानों पर सड़क यातायात बाधित किया।किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान की सुचारू खरीद के आश्वासन के बावजूद किसानों को अनाज मंडियों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।होशियारपुर में किसानों ने बिजली घर चौक, एसडीएम चौक और अड्डा भंगाला के पास सड़क यातायात अवरुद्ध कर दिया।प्रदर्शनकारी होशियारपुर-जालंधर रेल खंड पर मंडियाला गांव में रेलवे पटरियों पर भी बैठ गए।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
हर घर से निकले खिलाड़ी, तब बनेगा
देवभूमि (UK) के स्कूलों में अब गीता
उत्तराखंड : एक जून से पर्यटकों के
India Lost Jets Due to Tactical Errors
Tej Pratap Yadav News : तेज प्रताप
All-Party Indian Delegation Reaches Spain to Promote
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(314 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(312 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(301 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(299 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(296 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(272 Views )