» देश
Asaduddin Owaisi News / कांग्रेस की हरियाणा में हार पर ओवैसी का तंज, EVM को लेकर कह दी बड़ी बात
Go Back | Yugvarta , Oct 09, 2024 08:21 PM
0 Comments


0 times    0 times   

Delhi : 
Asaduddin Owaisi News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर ली है। तमाम एग्जिट पोल में आगे दिखाए जाने के बावजूद भी कांग्रेस को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब कांग्रेस की इस हार को लेकर AIMIM पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस की नाकामी को हरियाणा में हार की वजह बताया है। ओवैसी ने ईवीएम पर लग रहे आरोपों पर भी बयान दिया है।

कांग्रेस की नाकामी हार की वजह- ओवैसी

AIMIM पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस की नाकामी की वजह से ही हरियाणा में उसकी हार हुई है। ओवैसी ने कहा कि हरियाणा में तो हम नहीं लड़ें फिर वहां B टीम कौन रही? ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस के खुद के अंदरूनी मुद्दों ने ही उन्हें हरा दिया। मध्य प्रदेश मे भी ऐसे ही उनकी हार हुई।

ईवीएम को जिम्मेदार ठहराना बहुत आसान- ओवैसी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के लिए कांग्रेस द्वारा ईवीएम को जिम्मेदार ठहराए जाने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि ईवीएम को जिम्मेदार ठहराना बहुत आसान है। आप ईवीएम की वजह से जीतते हैं और जब हारते हैं तो यह गलत है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मेरा मानना है कि भाजपा को यह राज्य हारना चाहिए था। कई ऐसे कारक थे जो उनके खिलाफ जा रहे थे। बता दें कि हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर से ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।

जम्मू-कश्मीर पर भी बोले ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम पर भी बात की। उन्होंने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश की जनता ने आर्टिकल 370 पर लिए गए फैसले को नकारते हुए बीजेपी को हराया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
पंचायत 4 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अपार
"बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त:चिराग पासवान
डिप्टी CM केशव मौर्य पर FIR दर्ज
Uttrakhand: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए
धन और वैभव के दाता शुक्र लाएंगे
DPL Auction 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग में
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(977 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(493 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(470 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(419 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(411 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(403 Views )