» खेल
Paris Paralympics 2024 Day 4: फिर एक्शन में होंगी अवनि लेखरा,जानिए अपडेट
Go Back | Yugvarta , Sep 01, 2024 01:26 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
Paris Paralympics 2024 Day 4 Live: आज पेरिस पैरालंपिक 2024 का चौथा दिन है। दूसरे दिन पैरा शूटिंग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली अवनि लेखरा आज फिर से एक्शन में होने वाली हैं। अवनि मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH1 में भाग लेने वाली है। आज भारत को 5 मेडल आने की उम्मीद है।

तीसरे दिन भारत की झोली में एक मेडल आया था। रूबीना फ्रांसिस ने भारत को एकमात्र मेडल दिलाया था। भारतीय खिलाड़ी चौथे दिन बैडमिंटन, शूटिंग, आर्चरी और एथलेटिक्स में चुनौती पेश करने वाले हैं। भारत की झोली में अभी तक पांच मेडल आ चुके हैं।

13:11 (IST) 1 Sep 2024
अवनि लेखरा और सिद्धार्थ बाबू का मैच शुरू
अवनि लेखरा और सिद्धार्थ बाबू आर3 – मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालीफिकेशन का मैच शुरू हो गया है।

13:10 (IST) 1 Sep 2024
पलक कोहली बाहर
पैरालंपिक बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल में पलक कोहली 19-21, 15-21 से हारकर बाहर हो गईं हैं।

12:45 (IST) 1 Sep 2024
एक्शन में पलक कोहली
महिला एकल एसएल4 क्वार्टरफाइनल में पलक कोहली इंडोनेशिया की खलीमतुस सादिया के खिलाफ एक्शन में हैं।

12:32 (IST) 1 Sep 2024
क्वार्टर फाइनल में हारी मनदीप
भारत के लिए चौथे दिन की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। पैरा बैडमिंटन महिला एकल SL3 क्वार्टरफाइनल भारत की मनदीप कौर को नाइजीरिया की मैरियन एनियोला बोलाजी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे गेम में मनदीप को 9-21 से हार मिली।

12:22 (IST) 1 Sep 2024
पहला गेम हारी मनदीप
मनदीप कौर को अपने पहले ही गेम में 8-21 से हार का सामना करना पड़ा है। अब अगले गेम में मनदीप वापसी करना चाहेंगी।

12:12 (IST) 1 Sep 2024
एक्शन में मंदीप कौर
मनदीप कौर और नाइजीरिया की मैरियन एनियोला बोलाजी के बीच महिला एकल SL3 क्वार्टरफाइनल शुरू हो गया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
विदेशों में भारतीय मिशनों ने पौधरोपण कर
राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानों पर
J&K Election 2024 / PDP का पहला
उत्तराखंड में समूह-ग के 4,855 पदों पर
'Arvind Kejriwal: दिल्ली का सीएम आवास खाली
नेपाल में भारत की वित्तीय सहायता से
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3259 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(819 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(792 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(731 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(695 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(662 Views )