» उत्तर प्रदेश
हरे-भरे होंगे यूपी के एक्सप्रेस-वे, योगी सरकार लगाएगी 3 लाख से अधिक पेड़
Go Back | Yugvarta , Jul 18, 2024 03:31 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  लखनऊ, 18 जुलाई : उत्तर प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीते वर्षों की तरह इस साल भी 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ अभियान' के अंतर्गत 36 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। वहीं इसी क्रम में प्रदेश के एक्सप्रेस-वे को भी हरा-भरा करने की कवायद शुरू हो गई है। योगी सरकार प्रदेश के चार एक्सप्रेस-वे पर दो लाख से अधिक वृक्षों के पौधे लगाएगी। इसके अलावा यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में भी एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए यूपी एक्सप्रेस-वेज़ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने पहल शुरू कर दी है। इसके अलावा

- आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर लगाए जाएंगे दो लाख पेड़

- डिफेंस कॉरिडोर में भी एक लाख पेड़ लगाएगी योगी सरकार

- न केवल लगाए जाएंगे पेड़, बल्कि 10 साल तक देख रेख भी की जाएगी*

-गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे 500 हेक्टेयर में लगाए जाएंगे पेड़

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे भी बड़े स्तर पर पौधरोपण की तैयारी है।

गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे 500 हेक्टेयर में लगेंगे पेड़-
यूपीडा के अधिकारियों के अनुसार गंगा एक्सप्रेस-वे के कैरिज वे और सर्विस रोड के बीच दोनों तरफ 500 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण एवं उनके 10 वर्षीय देख-रेख करने के लिए विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश वन विभाग को 36 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ अभियान 2024' के अंतर्गत यूपीडा की ओर से संचालित चार अन्य एक्सप्रेस-वे पर भी 2 लाख 37 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। इनमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 15 हजार, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 1 लाख 6 हजार, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर 25 हजार, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर 91 हजार 600 पौधे रोपे जाएंगे। इसके साथ ही यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में 1 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इनमें पीपल, पाकड़, बरगद, गूलर और नीम के 66 हजार 700 पौधे रोपे जाएंगे इसके अलावा बड़ी संख्या में फलदार वृक्षों के पौधे भी रोपे जाएंगे।

गंगा डॉल्फिन का होगा संरक्षण, पीलीभीत की माला नदी का पुनरुद्धार-
वहीं यूपीडा की ओर से गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के अंतर्गत गंगा नदी में डॉल्फिन संरक्षण योजना के लिए वन विभाग को 16 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि प्रदान की जा रही है। वहीं पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अंतर्गत माला नदी के पुनरुद्धार एवं जैवविविधता के संरक्षण के लिए यूपीडा द्वारा वन विभाग को पांच करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।

इस वर्ष 36.46 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य-
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश में 20 जुलाई को 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2024' महापर्व के रूप में मनाया जाएगा। योगी सरकार ने सबका साथ और सबके प्रयास की बदौलत इस वर्ष 36.46 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य तय किया है, जिसके सापेक्ष वन विभाग की ओर से 36.50 करोड़ पौधरोपण व उनके संरक्षण की तैयारी की है। प्रदेश के हरित क्षेत्र को 9 से बढ़ाकर 2026-27 तक 15 फीसदी तक ले जाना है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Sarojininagar Building Collapse / CM Yogi dispatches
UP News / Yogi govt plans to
UP NEWS / इंटरनेशनल ट्रेड शो में
UP News / मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ
गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर भावविभोर हुए
शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3250 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(789 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(756 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(720 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(685 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(651 Views )