» देश
पीएम मोदी 8 जुलाई से रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर
Go Back | Yugvarta , Jul 04, 2024 06:39 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-10 जुलाई को रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 8 जुलाई को मास्को पहुंचेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "दोनों देशों के नेता द्विपक्षीय संबंधों के अलग-अलग आयामों की समीक्षा करेंगे और आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।"

इसके बाद वे 9 जुलाई को ऑस्ट्रिया की यात्रा करेंगे। यह 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी।

पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से भी बातचीत करेंगे। दोनों नेता भारत और ऑस्ट्रिया के बिजनेस लीडर्स और प्रमुख उद्योगपतियों को भी संबोधित करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को के साथ-साथ वियना में भी भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जय मां यमुना के जयकारों के साथ
कोलकाता के होटल में भीषण लगी आग
विशाखापत्तनम मंदिर हादसे में 8 श्रद्धालुओं की
आपकी समस्या का हल कराएंगे,साथ ही घर
उत्तराखंड : चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर
उत्तराखंड : चारधाम यात्रा के लिए तैयार
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(122 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(68 Views )
India Slams Pakistan at UN: Deputy Envoy
(66 Views )
पहलगाम आतंकी हमला : 'देश चाहता है
(63 Views )
‘घर न गिराए जाएं, कुछ लोग यहां…’,
(59 Views )
Crisis In Pakistan: आंतरिक असंतोष और डर
(59 Views )