» खेल
'मेरी धड़कनें बढ़ गई थीं', MS धोनी ने दी T20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम को बधाई
Go Back | Yugvarta , Jun 30, 2024 08:22 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
T20 World Cup: 17 साल बाद भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप जीता है। इससे पहले साल 2007 में यह खिताब भारत ने अपने नाम किया था। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए बधाई दी है।

भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया है। मुकाबला काफी रोमांचक था, जिसमें जीत दर्ज करते हुए भारत ने इतिहास रच दिया। ऐसे में कैप्टन कूल कहे जाने वाले एमएस धोनी ने भी खास अंदाज में भारतीय टीम को जीत की बधाई दी।

2007 में टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में यह खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने यह इतिहास दोहराया है। पीएम मोदी से लेकर तमाम देशवासी भारत की जीत से गदगद है। इस कड़ी में अब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। धोनी ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि फाइनल मैच ने उनके दिल की धड़कनें बढ़ा दी थी। लेकिन आपको शांत रहने के लिए बधाई। आपने आत्मविश्वास के साथ जो किया उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttrakhand: मुख्य सचिव ने किया प्रधानमंत्री
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने जिलाधिकारियों और
राधिका यादव हत्याकांड: पुलिस ने किया
Crypto Currency / क्या है Crypto करेंसी खरीदने
UPITS : हैदराबाद में यूपीआईटीएस 2025 रोड
किसान सरकार की प्राथमिकता, शोषण स्वीकार नहीं
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1015 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(495 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(477 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(421 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(412 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )