» देश
सेंगोल पर मचे घमासान के बीच रविशंकर प्रसाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
Go Back | Yugvarta , Jun 27, 2024 10:12 PM
0 Comments


0 times    0 times   

Delhi : 
सेंगोल पर मचे सियासी घमासान के बीच अब भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद का बयान आया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को हिदायत देते हुए कहा कि उन्हें इतिहास पढ़ने की जरूरत है। इसके अलावा, सपा नेता आरके चौधरी की मांग पर कहा कि ये कुछ नहीं पब्लिक स्टंट है, जो उचित नहीं है।


रविशंकर प्रसाद ने कहा, “अखिलेश यादव को इतिहास पढ़ने की जरूरत है। यह सेंगोल धर्मदंड है। चोला साम्राज्य की परंपरा के दौरान जब एक राजा दूसरे राजा को कमान सौंपता था, तब से यह व्यवस्था चली रही आ रही है। सेंगोल का मतलब सत्ता का लोकतांत्रिक तरीके से हस्तांतरण और यह सेंगोल उस धार्मिक मर्यादा का परिचय था, जिसे आपको फॉलो करना है, इसलिए वो नेहरू जी ने स्वीकार किया था। इन लोगों को इतिहास के बारे में कुछ नहीं पता। पता नहीं ये लोग क्या बात करते हैं।“

उन्होंने आगे कहा, “एक तरफ तो ये लोग खुलकर परिवारवाद को स्वीकार करते हैं और दूसरी तरफ इन्हें भारतीय परंपरा से परेशानी है। मुझे लगता है कि ये लोग कन्फ्यूज्ड हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि ये अशोक स्तंभ क्या है? यह महाराज अशोक के शासन का चिन्ह है। तब तो आप लोग इसे भी हटा देंगे। मैं इससे आगे जाना चाहता हूं। संसद में धर्मो रक्षति रक्षितः सरीखे श्लोक लिखे हुए हैं, क्या अब उसे भी हटा दिया जाए। भारत हजारों साल पुराना देश है, जिसकी संस्कृति और संस्कार हैं। हमें गर्व है, अपने भारत की संस्कृति पर और जो लोग इस संस्कृति का सहारा लेकर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें मैं कहना चाहता हूं कि वो ऐसा करने से बचें।“

दरअसल, समाजवादी पार्टी के नेता आरके चौधरी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद में स्थापित सेंगोल को हटाकर संविधान की प्रति लगाने की मांग की है, जिस पर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी जहां आरके चौधरी के इस बयान पर हमलावर है। वहीं सपा अपने नेता द्वारा उठाए गए कदम को जायज ठहरा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया के सामने अपने नेता की मांग को उचित ठहराकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तर प्रदेश उपचुनाव में अभी तक नहीं
BRICS Summit 2024:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति
झारखंड: विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन
पुष्पा 2: द रूल ने किया धमाका,
Bomb Threat / इंडिगो-विस्तारा टारगेट पर, 30
पीएम मोदी बिना अनुवाद के समझ सकते
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3288 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(854 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(842 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(757 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(727 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(684 Views )