» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
Lok Sabha Election / 'जितनी ऊंचाई पर कटती है पतंग उतना ही बड़ा होता है पतन' अखिलेश यादव
Go Back | Yugvarta , Jun 04, 2024 08:26 PM
0 Comments


0 times    0 times   

Lucknow : 
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के सातों चरण समाप्त होने के बाद अब परिणाम आने में कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी(SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान सामने, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी(BJP) पर तीखा हमला किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्न 'एक्स' पर अपने हैंडल से पोस्ट में लिखा, 'जितनी ऊंचाई पर जाकर कटती है पतंग उतना ही बड़ा होता है उसका पतन, भाजपा कई दोषों के लिए ज़िम्मेदार है।"

'सामाजिक रूप से सौहार्द बिगाड़ा व भाईचारा खत्म किया'
सपा सु्प्रीमो ने भारतीय जनता पार्टी यानी BJP पर हमलावर होते हुए पोस्ट में लिखा कि बीजेपी ने देश में सामाजिक रूप से सौहार्द बिगाड़ा व भाईचारा खत्म किया, जाति के खिलाफ जाति; संप्रदाय के खिलाफ संप्रदाय लड़वाए। आगे पोस्ट में लिखा, " आपराधिक रूप से ऐसे लोगों को मंत्री पद दिया और बनाए भी रखा जिन्होंने किसानों की हत्या की, जो महिलाओं पर अत्याचार के दोषी हैं।

'केयर फंड के नाम के आगे पीएम के नाम का इस्तेमाल करके...'

सपा चीफ ने नैतिकता को लेकर भी भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा," नैतिक रूप से चंदे का पैसा खा गए, केयर फंड के नाम के आगे पीएम के नाम का इस्तेमाल करके बाद में हिसाब देने से मना कर दिया, अपराधियों को शामिल करके उनके कुकृत्यों पर पर्दा डाला।" उन्होंने आगे लिखा कि हाथरस की बेटी के बलात्कार हत्या व कानपुर देहात कांड में जहां मां बेटी को झोपड़ी में जिंदा जलाकर मार डाला ऐसे अनगिनत उदाहरण हैं।
"चुनाव का नतीजा 'मतगणना' से आएगा, 'मनगणना' से नहीं"
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने एक अलग पोस्ट में लिखा, "चुनाव का नतीजा 'मतगणना' से आएगा, 'मनगणना' से नहीं!'मन की बात' चुनाव पर लागू नहीं होती, वहां 'जन की बात' चलती है और जब जागरुक जनता चौकन्नी होती है तो किसी की भी मनमानी नहीं चलती है।"
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
DM Orders Action on 750 Bighas of
हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का
38वें राष्ट्रीय खेल : उत्तराखंड आकर अश्विनी
38वें राष्ट्रीय खेल में रोइंग प्रतियोगिता का
मिल्कीपुर उपचुनाव : अखिलेश ने चुनाव आयोग
National Games : लॉन बॉल प्रतियोगिता में
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3394 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1047 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(999 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(879 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(857 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(802 Views )