» देश
छठे चरण के चुनाव के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार, जानें देश की राजधानी में क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद?
Go Back | Yugvarta , May 24, 2024 07:50 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
लोकसभा के छठे चरण के चुनाव में दिल्ली में भी सभी सातों लोकसभा सीटों के लिए 25 मई 2024 को मतदान होगा। 25 मई 2024 को लोकसभा के छठे चरण के चुनाव में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान होगा। जिसमे दिल्ली की भी सात लोकसभा सीट शामिल है।

देश की राजधानी दिल्ली में लोकसभा के चुनाव के मध्य नजर दिल्ली मेट्रो ने भी पूरी तैयारी की हुई है। उन्होंने अपने टाइम टेबल में बदलाव करते हुए 25 मई 2024 को सुबह 4 बजे से अपनी सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। ताकि कर्मचारी समय से अपने अपने मतदान केंद्र पहुंच सके। आइये चुनाव के अवसर पर दिल्ली में क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा, इसके बारे में जानें।

दिल्ली में क्या बंद रहेगा

लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर दिल्ली में सभी शराब की दुकानें और इससे जुडी अन्य सभी जगहें 23 मई 2024 की शाम 6 बजे से 25 मई 2024 की शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। वहीं 25 मई को मतदान को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने छुट्टी की घोषणा की हुई है। ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। दिल्ली में स्कूलों की भी छुट्टी है। इसके साथ ही महीने का चौथा शनिवार होने के कारण 25 मई 2024 को बैंक भी बंद रहेंगे।

दिल्ली में क्या खुला रहेगा

दिल्ली में मतदान के दिन अस्पताल , केमिस्ट शॉप अपने सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। वहीं सार्वजनिक परिवहन भी सामान्य रूप से अपनी सेवाएं देते रहेंगे। वहीं दिल्ली मेट्रो ने मतदान के दिन सुबह 4 बजे से अपनी सेवाएं देने का निर्णय लिया है। ताकि सभी कर्मचारी अपने अपने मतदान केन्द्रो पर समय से पहुंच सके। चुनाव आयोग 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम की घोषणा कर देगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttarakhand: सीएम धामी की प्रदेशवासियों को सौगात,
IND vs BAN / विराट कोहली के
Apple iPhone यूजर्स को आज रात मिलेगा
Shardiye Navratri 2024 Fasting Food: शारदीय नवरात्रि
CM के साथ दिल्ली को दो
100 Days Of Modi 3.0 Government: मोदी
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3258 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(813 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(781 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(730 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(693 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(659 Views )