» राज्य » राजस्थान
जिसका निशाना अचूक होगा, माफिया का उपचार करने वाला वही सपूत होगाः सीएम योगी
Go Back | युगवार्ता न्यूज़ एजेंसी , Nov 24, 2023 08:40 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image जयपुर/धौलपुर :  राजस्थान में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन योगी का जादू सिर चढ़कर बोला। अतिव्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद राज्यवर्धन सिंह राठौर को झोटवाड़ा के लोगों के दिलों पर राज कराने और राजाखेड़ा, बाड़ी, धौलपुर व बसेड़ी में कमल खिलाने योगी आदित्यनाथ गुरुवार को राजस्थान पहुंचे। झोटवाड़ा में कतारों में खड़े रहे दर्जनों बुलडोजर व स्कूलों की छतों से योगी पर पुष्पवर्षा हुई। उनकी एक झलक पाने के लिए लगा जैसे घर-घर से लोग पहुंच गए। सीएम योगी ने यहां भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।

*यह उत्साह बताता है कि अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी*
झोटवाड़ा से कर्नल

- राजस्थान चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम ने किया रोड शो व जनसभा
- अतिव्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद चुनाव प्रचार में पहुंचे योगी, झोटवाड़ा में योगी को देखने पहुंचे हजारों लोग
- झोटवाड़ा में कतारों में खड़े रहे दर्जनों बुलडोजर और स्कूलों की छतों से योगी पर हुई पुष्पवर्षा

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोड शो किया। योगी आदित्यनाथ को सुनने अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। उन्होंने मतदाताओं को संबोधित भी किया। राजस्थानवासियों के स्वागत से अभिभूत योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपका उत्साह बताता है कि राज्यवर्धन जीतेंगे और अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी। कांग्रेस सरकार की अराजकता ने राजस्थान को पीछे ढकेल दिया है। यहां माफिया आम जनमानस की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसका निशाना अचूक होगा, इन माफिया का उपचार करने वाला वही सपूत होगा। अतः आप सभी राज्यवर्धन को जिताएं।

*देश के इतिहास को कलंकित करते रहे हैं कांग्रेसी*
राजाखेड़ा सीट से नीरजा अशोक शर्मा, बाड़ी से गिरिराज मलिंगा, धौलपुर से शिवचरण कुशवाह व बसेड़ी से सुखराम कोली के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। बोले कि कांग्रेस ने आतंकवाद- नक्सलवाद दिया तो मोदी जी ने धारा 370 हटाया और गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से समाधान दिया। कांग्रेस समस्या है, भाजपा को जिताकर समाधान के मार्ग पर आगे बढ़ना है। कांग्रेसी कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। सनातन धर्मावलंबियों के लिए इससे बड़ी गाली क्या होगी। राम और कृष्ण को गाली दी जाती है। कांग्रेस के लोग देश के इतिहास को कलंकित करते रहे हैं। बदले राजस्थान के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को आशीर्वाद दे दीजिए।
  युगवार्ता न्यूज़ एजेंसी
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
हर घर से निकले खिलाड़ी, तब बनेगा
देवभूमि (UK) के स्कूलों में अब गीता
उत्तराखंड : एक जून से पर्यटकों के
India Lost Jets Due to Tactical Errors
Tej Pratap Yadav News : तेज प्रताप
All-Party Indian Delegation Reaches Spain to Promote
 
 
Most Visited
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(314 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(312 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(301 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(299 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(296 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(272 Views )