» राज्य » उत्तराखंड
उत्तराखंड : स्वच्छ सर्वेक्षण में लालकुआँ नगर पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार, राज्य में प्रथम स्थान
Go Back | Yugvarta , Jul 17, 2025 09:09 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun :  देहरादून, 17 जुलाई : देहरादून : आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा गुरुवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली से स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की रैंकिंग जारी किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की रैंकिंग जारी की गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों एवं शहरी निकायों को सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में कुमाऊँ मंडल के नगर पंचायत लालकुआँ को राज्य में अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर श्रेणी‘‘ से पुरस्कृत किया गया है। राज्य के प्रथम पुरुष स्वयं

• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की रैंकिंग जारी की तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों एवं निकायों को किया सम्मानित
• उत्तराखंड की नगर पंचायत लालकुआँ को राज्य में अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर श्रेणी‘‘ में मिला सम्मान

सहायता समूह ‘‘गूलमोहर‘‘ के सभी पर्यावरण मित्रों, कार्मिकों एवं अधिकारीगणों को विधायक लालकुआँ, अध्यक्ष और सचिव, शहरी विकास विभाग द्वारा बधाई दी गई तथा नगर पंचायत के जनसामुदाय का नगर की स्वच्छता में भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 विश्व का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण है। यह 9वां संस्करण स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U) को आगे बढ़ाने वाले शहरों के प्रयासों को मान्यता देते हुए आयोजित किया गया, जिसमें देश के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया गया।

इस वर्ष सुपर स्वच्छ लीग शहर, 5 जनसंख्या श्रेणियों में शीर्ष, स्वच्छ शहर, विशेष श्रेणी - गंगा शहर, छावनी बोर्ड, सफाई मित्र सुरक्षा, महाकुंभ, राज्य स्तरीय पुरस्कार - राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का होनहार स्वच्छ शहर आदि श्रेणियों में कुल 78 पुरस्कार प्रदान किए गए।

इन्हीं में नगर पंचायत लालकुआँ को देशभर के 34 राज्य स्तरीय ‘‘प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर श्रेणी‘‘ में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री मनोहर खट्टर द्वारा सम्मानित किया गया।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नगर पंचायत लालकुआँ ने 20 हजार से कम जनसंख्या की श्रेणी में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इस बार राज्य के 31 नगर निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर पिछले वर्ष की तुलना में अप्रत्याशित सुधार किया है।

नगर पंचायत लालकुआँ ने पिछले वर्ष की तुलना में 1697 रैंक का सुधार करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है एवं राज्य में प्रथम स्थान पर रही।

नगर निगम रुद्रपुर ने राष्ट्रीय रैंकिंग में 349 रैंक सुधार कर राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नगर पालिका परिषद मसूरी ने 1172 रैंक का सुधार कर राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

नगर निगम देहरादून ने राष्ट्रीय रैंकिंग में 6 रैंक का सुधार करते हुए देश में 62वीं रैंक प्राप्त की है। सभी नगर निकायों ने यह रैंकिंग अपनी-अपनी श्रेणियों में अर्जित की है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुख्यमंत्री धामी ने कावंडियों के पांव धोकर
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने किया सिंचाई
Varanasi : CM योगी ने बाढ़ पीड़ितों
वाराणसी : श्रावण मास में सीएम योगी
Simple Lifestyle Changes That Can Outrun Your
Vijay Deverakonda Hospitalised With Dengue Ahead of
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1059 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(503 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(487 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(424 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(420 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(408 Views )