» राज्य » राजस्थान
जी20 शेरपा बैठक:पहली बैठक की अध्यक्षता झीलों का शहर उदयपुर मेजबानी के लिए है तैयार
Go Back | Yugvarta , Dec 04, 2022 12:52 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  राजस्थान का उदयपुर शहर 4 से 7 दिसंबर तक पहली जी20 शेरपा बैठक की मेजबानी करेगा। बैठक की अध्यक्षता भारतीय शेरपा अमिताभ कांत करेंगे। शेरपा जी20 नेताओं के निजी राजदूत हैं। वह साल भर होने वाली बातचीत की निगरानी करेंगे और शिखर सम्मेलन के लिए एजेंडा मदों पर चर्चा करने के साथ ही जी20 के मूल कार्य का समन्वय भी करेंगे।



विदेश मंत्रालय ने हाल ही में उदयपुर में कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की है। जी20 शेरपा बैठक उदयपुर को एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने में भी मदद करेगी।
बैठकें ताज फतेह पैलेस होटल सहित उदयपुर

उदयपुर एयरपोर्ट जी20 शेरपाओं और प्रतिनिधियों के शाही स्वागत के लिए तैयार।

के आसपास विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएंगी और इसमें सभी प्रतिनिधियों के लिए कुम्भलगढ़ किले का भ्रमण भी शामिल होगा।
भारत ने औपचारिक रूप से इस महीने की पहली तारीख को जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की है। मेजबान देश के तौर पर भारत सितंबर 2023 में नई दिल्ली में होने वाली जी20 शिखर बैठक का एजेंडा तय करेगा। 1999 में स्थापित हुआ जी20 समूह यूरोपीय संघ के साथ ही 19 देशों का एक बहुपक्षीय संगठन है और भारत जी20 की स्थापना के समय से ही इसका सदस्य रहा है।
जी20 वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 85 प्रतिशत, विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई और वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करता है।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुख्यमंत्री धामी ने कावंडियों के पांव धोकर
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने किया सिंचाई
Varanasi : CM योगी ने बाढ़ पीड़ितों
वाराणसी : श्रावण मास में सीएम योगी
Simple Lifestyle Changes That Can Outrun Your
Vijay Deverakonda Hospitalised With Dengue Ahead of
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1062 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(503 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(487 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(424 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(420 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(408 Views )