» मनोरंजन
रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी अजय देवगन की फिल्म ’थैंक गॉड’, यूपी में दर्ज हुआ केस
Go Back | Yugvarta , Sep 17, 2022 09:21 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mumbai :  डायरेक्टर इंद्र कुमार की आगामी फिल्म ’थैंक गॉड’ रिलीज से पहले ही मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में इस फिल्म के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह अहम किरदारों में नजर आएंगे। हाल ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। हालांकि ट्रेलर को सोशल मीडिया पर कोई खास रिस्पॉन्स मिला। इसके साथ ही फिल्म रिलीज से पहले फिल्म विवादों में घिरती दिख रही है।

जौनपुर कोर्ट में दर्ज हुआ केस
वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने जौनपुर कोर्ट में डायरेक्टर इंद्र कुमार, एक्टर अजय देवगन

वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने जौनपुर कोर्ट में डायरेक्टर इंद्र कुमार, एक्टर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। याचिकाकर्ता का बयान 18 नवंबर को दर्ज किया जाएगा।

और सिद्धार्थ मल्होत्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। याचिकाकर्ता का बयान 18 नवंबर को दर्ज किया जाएगा। याचिकाकर्ता के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर जो रिलीज हो चुका है, उसमें धर्म का मजाक उड़ाया गया है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।

यह है विवाद
रिपोर्ट के अनुसार, अपनी याचिका में श्रीवास्तव ने कहा कि अजय देवगन सूट पहने हुए चित्रगुप्त का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं और एक सीन में वह चुटकुले सुनाते और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि चित्रगुप्त को कर्म का देवता माना जाता है और वह एक आदमी के अच्छे और बुरे कर्मों का रिकॉर्ड रखता है। देवताओं का ऐसा चित्रण एक अप्रिय स्थिति पैदा कर सकता है क्योंकि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।

यमलोक की कहानी पर आधारित है फिल्म
बता दें कि इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म यमलोक की कहानी पर आधारित है। फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह पति-पत्नी के रोल में हैं। फिल्म में नोरा फतेही का एक आइटम नंबर भी रखा गया है। बता दें कि फिल्म थैंक गॉड 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'तुष्टीकरण' की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के
भारत ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )